अक्षय बम बोले 15 लाख की घड़ी पहनता हूं, मुझे कोई क्या डील देगा, 24 घंटे में 18 घंटे कैलाश जी ने मुझे हाथ पकड़कर बोलना सिखाया

Pratibha ranaa | Published:
Share
,kjknm
,kjknm


अलीराजपुर में अक्षय बम ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि बीजेपी से कोई डील नहीं हुई है, जो खुद 15 लाख की घड़ी पहनता है और शून्य से शिखर तक पहुंचा हो उसे कोई क्या डील देगा?

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा सीट से नाम वापस लेकर बीजेपी में गए अक्षय बम ( Akshay Kanti Bam ) मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) के साथ अलीराजपुर दौरे पर थे। वहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कहा कि बीजेपी से कोई डील नहीं हुई है, जो खुद 15 लाख की घड़ी पहनता है और शून्य से शिखर तक पहुंचा हो उसे कोई क्या डील देगा?

धारा 307 से डर गए थे क्या?


मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या आप डर गए थे क्या? कोई एक्शन होगी? इस पर उन्होंने कहा कि इंदौर की सबसे कठिन सीट इंदौर 4 से ही विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहा था। मैं इससे चुनाव लड़ने के लिए तैयार था तो आप समझ सकते हैं कि मेरे मन में कोई डर और भय नहीं है। 17 साल पुराने केस में धारा 307 का इजाफा होने पर कहा कि इस पर अभी 10 मई को विवेचना होना है इसके बाद तय होगा कि यह लगेगी या नहीं।

ये खबर भी पढ़िए...भाेपाल की ज्ञान गंगा एकेडमी में हुआ ये पाप, 8 साल की मासूम से रेप, दाल-चावल में खिलाया था नशीला पदार्थ

अभी तक चुप्पी क्यों साधी थी?


मैं तो अभी छोटा कार्यकर्ता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि पिछले 24 में से 18 घंटे मुझे कैलाश विजयवर्गीय जी ने हाथ पकड़कर बोलना सिखाया। पहली बार आलीराजपुर में भाषण दिया है। ये मु्झे जीवन भर हमेशा याद रहेगा।

सांसद भी होता तो सनातन धर्म के लिए इस्तीफा दे देता


अक्षय बोले मैं रामभक्त हूं। संघ शक्ति कलयुगे। यदि किसी को आगे बढ़ना है, तो वह संघ और संगठन की शक्ति से ही आगे बढ़ सकता है। जहां संगठन मजबूत होगा वहीं रामराज्य आएगा। हमें सनातन धर्म को पूरे विश्व में ले जाना है। मैं अगर सांसद भी होता तो सनातन धर्म के लिए अपने पद से त्याग पत्र देता और काम करता। व्यक्तिगत निर्णय से सनातन धर्म का निर्णय लेना ज्यादा जरूरी है।

ये खबर भी पढ़िए...मोदी ने लिखी शिवराज को चिट्ठी, जिस कारण परेशान लग रही BJP वही काम सौंपकर जताया मामा की काबिलियत पर भरोसा

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • अक्षय कांति बम
  • Akshay Kanti Bam
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर