अक्षय बम के संविधान महाकुंभ कार्यक्रम पर कांग्रेस के केके ने गिराया बम, सीएम हाउस से पूछताछ

Sanjay Gupta | Apr 13, 2025, 13:39 IST
Share
akshay-kanti-bam-constitution-mahakumbh-
akshay-kanti-bam-constitution-mahakumbh-

कांग्रेस से बीजेपी में आए डॉ. अक्षय कांति बम के संविधान महाकुंभ कार्यक्रम पर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मिश्रा ने कहा कि हत्या के प्रयास के आरोपी बम...

कांग्रेस से बीजेपी में गए डॉ. अक्षय कांति बम के संविधान महाकुंभ कार्यक्रम पर कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बम गिरा दिया है। उन्होंने खुलकर आरोप लगाए कि हत्या के प्रयास के आरोपी के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव को बुलाना यह पुलिस और न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सीएम हाउस अलर्ट हो गया है और बम को लेकर पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

यह है बम का पूरा आयोजन

14 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बम द्वारा रविंद्र नाट्य गृह में संविधान महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें आम जन संविधान को लेकर शपथ लेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस कार्यक्रम में बम को सहयोग दे रहे हैं तो वहीं सीएम को भी हाल ही में वह निमंत्रण देकर आए थे। कार्यक्रम स्थल के पास सीएम और मंत्री विजयवर्गीय के आदमकद कटआउट भी लग चुके हैं।

खबर यह भी...इंदौर लोकसभा चुनाव में अक्षय बम के बीजेपी में जाने पर ऑन रिकॉर्ड सबसे बड़ा खुलासा

क्या बोले केके मिश्रा

हत्या के प्रयास के आरोपित डॉ. अक्षय कांति बम द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव (14 अप्रैल, 2025) पर इंदौर में “संविधान के महाकुंभ” का आयोजन, इसमें मुख्यमंत्री मान. @DrMohanYadav51 की मुख्यातिथ्य के रूप में मौजूदगी क्या “माननीय उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरण में दबाव बनाने का प्रयास है”…

  • इन्हीं राजनीतिक व्यवसायी आयोजक ने लोकसभा के संपन्न चुनाव में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारी घोषित हो जाने के बावजूद स्वार्थवश दल बदलने के बाद मान. उच्च न्यायालय में दिए गए शपथ पत्र में कहा है कि मुझ पर दर्ज़ उक्त उल्लेखित (हत्या के प्रयास) प्रकरण को लेकर ही बीजेपी ने दबाव बनाया था, लिहाज़ा, मुझे दल बदलना पड़ा
  • अब वह बीजेपी से भी राजनीतिक ब्लैकमेलिंग कर बाबा साहेब के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में षड्यंत्रपूर्वक मुख्यमंत्री जी की मौजूदगी का लाभ लंबित प्रकरण में लेना चाह रहे हैं, क्या यह उचित है
  • प्रशासन, पुलिस के आला अफ़सर और इंटेलिजेंस विभाग भी क्या षड्यंत्र में आरोपित का सहयोगी है, क्या मुख्यमंत्री जी को इनके आपराधिक व अन्य गंभीर मामलों की जानकारी दी गई है या नहीं….
  • मुख्यमंत्री जी, अभी आपके जन्मदिन पर लगे एक विवादित पोस्टर की स्याही भी नहीं सूख पाई है, दूसरे गंभीर विवाद को भी कृपापूर्वक आप पैदा मत होने दीजिएगा, यह आपके ही हित में सादर आग्रह है…
खबर यह भी...इंदौर में हत्या के प्रयास में आरोपी अक्षय बम की सुरक्षा में लगी पुलिस

द सूत्र ने खुलासा किया था बम के फुस्स होने का कारण

उल्लेखनीय है कि द सूत्र ने ही 24 मार्च को खुलासा किया था कि अक्षय बम क्यों बीजेपी में गए थे और कांग्रेस से नामांकन लोकसभा चुनाव में वापस लिया था। खुद बम ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र पर लिखकर दिया कि उनके 17 साल पुराने केस में बीजेपी ने ही याचिकाकर्ता पर दबाव बनाया और धाराएं बढ़वाईं, इस चाल में बीजेपी सफल रही और नामांकन वापस ले लिया। यानी बम ने बीजेपी में आने के बाद उसे ही षड़यंत्रकारी बताया था।

यह हुआ था कांड

अक्षय बम ने कांग्रेस से टिकट मिलने पर 25 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। 28 अप्रैल की रात और 29 अप्रैल की सुबह नौ बजे तक कांग्रेस के साथ प्रचार किया और फिर 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे विधायक रमेश मेंदोला व अन्य के साथ कलेक्टोरेट जाकर नामांकन वापस ले लिया। बाद में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनके साथ कार में बैठे हुए सेल्फी डाली और फिर शाम होते-होते वह बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस पहली बार इंदौर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी विहीन रह गई।

खबर यह भी...कांग्रेस से BJP में गए अक्षय, उनके पिता कांति बम पर हत्या प्रयास में आरोप तय, ट्रायल होगा

अक्षय बम के केस में अभी यह स्थिति

  • 24 अप्रैल 2024 को जिला कोर्ट के आदेश से 307 (हत्या के प्रयास) धारा लगी अक्षय और उनके पिता कांति बम दोनों पर।
  • दोनों को कोर्ट में पेश होने के आदेश हुए, जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई, फिर हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दी।
  • इसके बाद अक्षय बम इस एफआईआर को क्वैश कराने के लिए हाईकोर्ट गए, लेकिन 20 मार्च 2025 को यह खारिज हो गई।
  • उधर अक्षय बम पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के चार्ज फ्रेम हो गए, इस पर 29 अप्रैल से ट्रायल शुरू होने के आदेश हुए।
  • इसी बीच फिर अक्षय अप्रैल 2025 में फिर हाईकोर्ट गए और अभी अगली सुनवाई (मई पहले सप्ताह) तक जिला कोर्ट में केस ट्रायल पर रोक लग गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय
  • केके मिश्रा ने निशाना साधा
  • भारत का संविधान
  • केके मिश्रा
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • संविधान
  • अक्षय बम जमानत
  • अक्षय बम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती