अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नव वधुओं को दी ये सीख

Sanjay Gupta | Apr 19, 2026, 19:58 IST
Share
kailash vijayvargiya
kailash vijayvargiya

Indore: इंदौर में अक्षय तृतीय के मौके पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसी दिन अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। ऐसे ही एक आयोजन में उन्होंने नववधुओं को एक जरूरी सीख दी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर एक में बाणगंगा मेला मैदान पर सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें 23 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नव वधुओं को कई जरूरी सीख दी। साथ ही हर जोड़े को उपहार भी दिए गए।

मोबाइल से दूर रहें बहुएं- मंत्री

सम्मेलन में 23 जोड़े वैवाहिक गठबंधन में बंधे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कन्यादान का सर्वाधिक महत्व है। मेरा नववधुओं से कहना है कि जिस घर में जा रही हो उसको अपना घर समझना। मोबाइल से दूरी बनाकर रखे, क्योंकि मोबाइल शंका का घर है। जो बेटियां ससुराल में जाकर संस्कार और संस्कृति के अनुरूप कार्य करती है वह घर मंदिर बन जाता है। सास भी बहू को बेटी समझे।

kailash vijayvargiya
kailash vijayvargiya

कन्यादान जरूर करना

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सामूहिक विवाह का इतना बड़ा कार्यक्रम चंदन सिंह बैस ने बगैर किसी सहायता के किया है वह काफी प्रशंसनीय है। जब सामूहिक विवाह हो तो जिनके घर पर कन्या नहीं है वह एक-एक कन्या गोद ले लेना और उसके विवाह का खर्च स्वयं करना। इस कन्यादान के संबंध में किसी को नहीं बताना है, क्योंकि दान गुप्त करना चाहिए उसका प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए।

जोड़ों को दिए गए 1.5 लाख के उपहार

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह के विवाह समारोह खर्चीली शादियों को सादगी से संपन्न कराने का संदेश देते हैं।

प्रत्येक विवाहित जोड़ों को डेढ़ लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई। अगला सामूहिक विवाह समारोह दयाल बाग में होगा और उसमें 51 जोड़ों का परिणय संस्कार संपन्न करवाया जाएगा। कार्यक्रम में गुरुजी नितिन मतकर, संजय शुक्ला, विधानसभा-1 भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता आदि ने हिस्सा लिया।

इंदौर लसूडिया पुलिस की वारंट तामीली में गुंडागर्दी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

एमपी के आठ शहरों में सांस लेना भी मुश्किल, इंदौर-सागर में हवा बनी जहर

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 तीन बड़े बदलाव के साथ, इंदौर में कम हुए उम्मीदवार

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • आकाश विजयवर्गीय
  • सामूहिक विवाह
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन
  • कन्यादान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई