c5fa993a-36a
एमपी में भी निर्भया जैसा कांड, डकैती के बाद छह बदमाशों ने विधवा से किया गैंगरेप
Aman Vaishnav | Updated:
एमपी में भी निर्भया जैसा कांड
एमपी के आलीराजपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां डकैती के बाद एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचार किया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आलीराजपुर के बोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में निर्भया जैसी दरिंदगी हुई।
- छह हथियारबंद बदमाश एक विधवा महिला के घर में घुसे।
- बदमाशों को घर में चांदी होने का शक था।
- चांदी कम मिलने पर बदमाशों ने महिला से गैंगरेप किया और बुरी तरह घायल कर दिया।
- महिला को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।
डकैती से शुरू हुई वारदात
बदमाशों का अनुमान था कि घर में करीब आठ किलो चांदी मिलेगी। तलाशी में उन्हें सिर्फ एक किलो चांदी हाथ ही लगी। मनचाही चांदी न मिलने से बदमाश गुस्सा गए।
महिला के साथ हुई दरिंदगी
ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को इंदौर रेफर कर दिया।
एसपी खुद पहुंचे मौके पर
बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रही है।
पीड़िता की हालत बेहद गंभीर
वहीं झाबुआ के विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और मुख्यमंत्री मोहन यादव, जो गृह मंत्री भी हैं, प्रदेश के लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं।
विधानसभा सत्र में उठेगा मुद्दा
जांच के लिए बनी पांच सदस्यीय समिति
समिति घटनास्थल का दौरा करेगी, पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंपेगी।
निर्भया कांड क्या है?
बस में मौजूद चालक समेत छह लोगों ने चलती बस में उसके साथ बेहद क्रूरता की। जब उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद दोनों को चलती बस से सड़क पर फेंक दिया और आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता की हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के लिए उसे सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 29 दिसंबर 2012 को उसने दम तोड़ दिया।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्राइम न्यूज: कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...
हेड कॉन्स्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, कार में बंधक बनाकर पीटा
स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel