अब बड़ी बहू संभालेंगी शिवराज की राजनीतिक 'अमानत', बीजेपी कार्यकर्ताओं से हुईं रूबरू

Rohit Sahu | Apr 08, 2025, 10:26 IST
Share
shivraj singh chohan
shivraj singh chohan

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान की बहू पहली बार राजनीतिक मंच पर दिखाई दीं। उनका पहला भाषण सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू अमानत चौहान ने रविवार को पहली बार किसी राजनीतिक मंच पर सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान की पत्नी अमानत सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के भैरूंदा में बीजेपी स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

ससुर शिवराज सिंह की तरह सेवा का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमानत चौहान ने भावुक होकर कहा कि जिस प्रकार मेरे ससुर शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश और क्षेत्र की सेवा की है, मैं भी इसी भैरूंदा की बेटी बनकर यहां की जनता की सेवा करूंगी। अमानत ने अपने भाषण में कहा कि भैरूंदा की धरती पर उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला है, उससे वह बेहद भावुक हो गई हैं।

पहले भाषण से बढ़ी राजनीतिक अटकलें

राजनीतिक हलकों में इसे अमानत चौहान की राजनीतिक पारी की शुरुआत माना जा रहा है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में चौहान परिवार की राजनीतिक विरासत को वह आगे बढ़ा सकती हैं। उनकी मौजूदगी को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया।

शिवराज सिंह का क्षेत्र से है खास लगाव

यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक संकेतों से भरपूर था। शिवराज सिंह चौहान कई बार कह चुके हैं कि बुधनी-भैरूंदा क्षेत्र को वह अपना परिवार मानते हैं और यहां आना उन्हें सुकून देता है। अब उनकी बहू अमानत चौहान का यहां से राजनीतिक सफर शुरू होना इसी जुड़ाव को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

स्थानीय भाजपा के पदाधिकारियों ने कुणाल और अमानत का स्वागत किया।
स्थानीय भाजपा के पदाधिकारियों ने कुणाल और अमानत का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शिवराज सिंह चौहान को कहे अपशब्द, बीजेपी ने की माफी की मांग

बेटे-बहू आगे बढ़ाएंगे शिवराज की विरासत

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत चौहान मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। कार्तिकेय पिछले चुनावों में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं और अब उनकी पत्नी अमानत भी भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। हाल ही में, अमानत ने भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधनी विधानसभा के भैंरूदा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इससे यह संकेत मिल रहा है कि शिवराज के बेटे-बहू अपने गृहक्षेत्र में पिता की राजनीतिक विरासत संभाल सकते हैं।

शिवराज की बहू उतरेंगी राजनीति में? अमानत ने कर दिया ये इशारा
शिवराज की बहू उतरेंगी राजनीति में? अमानत ने कर दिया ये इशारा

कौन हैं अमानत बंसल

राजस्थान के उदयपुर निवासी अमानत बंसल के परिवार में उनके पिता, अनुपम बंसल, शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी मां, रुचिता बंसल, कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत ने लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में MSc की डिग्री हासिल की है। उनका शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सफलता उनके परिवार के लिए गर्व का कारण बनी है।

यह भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • शिवराज
  • कौन है कार्तिकेय सिंह चौहान
  • शिवराज की आमसभा
  • Budhni
  • कार्तिकेय चौहान
  • अमानत बंसल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई