भारी बारिश से थमे श्रद्धालुओं के कदम, भोपाल के सैकड़ों यात्री जम्मू में फंसे
Aman Vaishnav | Jul 21, 2026, 09:00 IST
भोपाल के यात्री जम्मू में फंसे
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। भोपाल के 300 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू और कटरा में फंसे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
- बालटाल और पहलगाम, दोनों रास्ते 19 जुलाई से बंद हैं।
- भोपाल के 300 से अधिक श्रद्धालु जम्मू-कटरा में फंसे हैं।
- होटल महंगे होने से कई लोग होम स्टे और लंगर का सहारा ले रहे हैं।
- मौसम साफ होने तक यात्रा कब शुरू होगी, यह अभी तय नहीं है।
भारी बारिश ने रोकी यात्रा
बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्ग बंद कर दिए गए हैं। इसका असर देशभर के श्रद्धालुओं पर पड़ा है। हजारों लोग जम्मू और कटरा में रुके हुए हैं।
इनमें भोपाल के 300 से ज्यादा श्रद्धालु भी शामिल हैं। कई लोग अब गुफा तक जाने के बजाय वापस भोपाल लौटने लगे हैं। भीड़ बढ़ने से होटल और धर्मशालाओं में जगह मिलना मुश्किल हो गया है।
amarnath-yatra-suspended-heavy-rain
भोपाल के जत्थे भी फंसे
12वां जत्था 17 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकला, लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रा बीच में ही रोक दी गई। इससे दोनों जत्थों के श्रद्धालु आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
चांदबड़ क्षेत्र के अशोक यादव और राजेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि, भीड़ के कारण होटल-रेस्टोरेंट काफी महंगे हो गए हैं। वे फिलहाल होम स्टे में ठहरे हैं।
खाना भी लंगर से ही मिल रहा है। राजेश जायसवाल ने बताया कि वे 12 साथियों के साथ जम्मू की एक निजी धर्मशाला में रुके हैं। सभी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
amarnath-yatra-suspended-heavy-rain
सिर्फ कुछ श्रद्धालुओं को मिली इजाजत
प्रशासन के मुताबिक यात्रा दोबारा कब शुरू होगी, यह कहना अभी मुश्किल है। श्रद्धालुओं के पास मौसम साफ होने का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
भोपाल में 10 दिन बाद बारिश
वहीं मानसून के 50 दिन पूरे होने के बावजूद पूरे सीजन में सिर्फ 6 दिन ही तेज बारिश हुई। इस दौरान एक भी दिन 40 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं हुई।
मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से मानसून ब्रेक फेज में चला गया है। यही वजह है कि लगातार बारिश नहीं हो रही।
FAQ
- अमरनाथ यात्रा क्यों रोकी गई है?
जम्मू में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा रोकी गई है। सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्ग बंद हैं। - अमरनाथ में भोपाल के कितने श्रद्धालु फंसे हैं?
भोपाल के 300 से अधिक श्रद्धालु जम्मू और कटरा में रुके हुए हैं। इनमें दो जत्थे शामिल हैं। सभी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। - अमरनाथ यात्रा दोबारा कब शुरू होगी?
अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा फिर शुरू होगी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये खबरें भी पढ़िए...
बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले अमरनाथ मार्ग पर जन्नत का अहसास कराएंगे ये स्पॉट्स
बाबा बर्फानी हुए अंतर्ध्यान, अमरनाथ यात्रियों को कुछ दिन रुकने की सलाह
क्यों आज भी अमरनाथ गुफा में जीवित दिखाई देता है कबूतरों का जोड़ा? जानिए सच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari