जीतू पटवारी के बयान पर मचा बवाल, बोले- दिनभर दारू पीता है कमलेश शाह
Pratibha ranaa | Jun 29, 2024, 14:03 IST
Jeetu Patwari
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP प्रत्याशी पर विवादित बयान दे दिया।
अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। दोनों ही पार्टियां इस सीट को लेकर पूरी ताकत झोंक रहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तीन दिनों से पार्टी नेताओं के साथ प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम लचुआ में प्रचार करने गए जीतू पटवारी ने बीजेपी प्रत्यशी राजा कमलेश शाह पर विवादित बयान दे डाला। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जीतू का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे है कि एक ईमानदार आदमी, जिसकी चार पीढ़ियों ने सेवा की। कभी दारू नहीं पी। और दूसरा बीजेपी जिसने बेईमानी की, तुम्हारे और हमारे मत को बेच दिया और बीजेपी में जाकर मिल गया और दिनभर दारू पीता है। कौन सा अच्छा है? किसको वोट देना चाहिए? दारू पीने वाले को या मंदिर में बैठकर सेवा करने वाले परिवार को।
बता दें, भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए 17 जून को तारीख की घोषणा कर दी थी। 10 जुलाई 2024 को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को मतगणना होगी। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी।
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान दिवस (10 जुलाई बुधवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश है। एमपी सरकार ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।
अमरवाड़ा में बुधवार 10 जुलाई को मतदान होना है। मतगणना शनिवार 13 जुलाई को होगी। इन कैंडिडेट के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India ) की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in पर देख सकते हैं।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जीतू पटवारी का विवादित बयान
जानकारी के मुताबिक जीतू पटवारी 28 जून को अमरवाडा विधानसभा सीट के लिए ग्रामीण इलाकों में पहुंचे थे। लचुआ गांव में वह जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कमलेश शाह पर विवादित बयान दे दिया है। जीतू ने कहा कि कमलेश शाह दिन भर दारू पीता है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों की तुलना कर लोगों से पूछा कि कौन अच्छा है, किसे वोट देना चाहिए।
कमलेश शाह को बताया शराबी
इस दिन होगी वोटिंग
10 जुलाई को रहेगा अवकाश
यहां देख सकते हैं कैंडिडेट्स की लिस्ट
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari