हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद और गहराया, वकील पर FIR से तनाव, जीतू ने कही ये बात
Rohit Sahu | Jun 06, 2025, 08:35 IST
ambedkar vivad
एमपी के ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद पर FIR दर्ज हुई है। इससे तनाव और बढ़ गया। इसी बीचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी मामले को लेकर सीएम को पत्र लिखा।
ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का मुद्दा अब सिर्फ कोर्ट परिसर तक सीमित नहीं रहा। मामला अब सड़कों और सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। बाबा साहब के समर्थक और विरोधी पक्ष के लोग अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। लोगों की पोस्ट की वजह से तनाव और गहराता जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि बाबा साहब की प्रतिमा के समर्थकों द्वारा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं की। जबकि एक आवेदन मात्र पर एडवोकेट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उनका कहना था कि यह कार्रवाई एकतरफा है।
इस पूरे विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग की है। पटवारी ने लिखा कि जब संविधान निर्माता की मूर्ति न्यायालय जैसे गरिमामय स्थल पर नहीं लगेगी तो फिर कहां लगेगी?
यह भी पढ़ें...प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी
पटवारी ने अपने पत्र में प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे लोगों को असामाजिक तत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह विरोध संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भाजपा की मौन सहमति और संरक्षण में हो रहा है।
यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट में 24 घंटे अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी, दो गुट आए आमने-सामने
ग्वालियर पुलिस का कहना है कि वे लगातार दोनों पक्षों को समझाइश दे रहे हैं कि वे सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की विवादस्पद पोस्ट न करें। पुलिस ने बताया कि जिस पोस्ट की शिकायत हुई थी, उस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अन्य शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
एडवोकेट के खिलाफ FIR से भड़का मामला
मूर्ति लगाने के समर्थक और विरोधियों में सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर काफी तनाव है। साइबर क्राइम थाने में एडवोकेट आशुतोष दुबे के खिलाफ भी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते FIR दर्ज की गई। इसके विरोध में एडवोकेट्स और सवर्ण समाज के लोगों ने मिलकर ग्वालियर एसपी ऑफिस का घेराव किया। पुलिस को भारी फोर्स तैनात करनी पड़ी।
सवर्ण समाज का आरोप- देवी-देवताओं पर अपमानजनक पोस्ट, कार्रवाई नहीं
कांग्रेस ने सीएम को लिखा पत्र
यदि संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा न्यायालय जैसे पवित्र और गरिमामय स्थान पर नहीं होगी, तो और कहां होगी?
मोहन सरकार मप्र हाईकोर्ट, ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना तत्काल सुनिश्चित करे!@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/wV0cnbNG3F
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 5, 2025
बीजेपी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल
यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट में 24 घंटे अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी, दो गुट आए आमने-सामने
पुलिस का जवाब- दोनों पक्षों को दी जा रही समझाइश
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari