MP में अमित शाह-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमाई फील्डिंग,BJP के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे यूपी के मंत्री, आठ संभाग में UP के लोग तैनात

Pratibha Rana | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
MP में अमित शाह-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमाई फील्डिंग,BJP के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे यूपी के मंत्री, आठ संभाग में UP के लोग तैनात
MP में अमित शाह-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमाई फील्डिंग,BJP के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे यूपी के मंत्री, आठ संभाग में UP के लोग तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने मप्र में चुनाव की फील्डिंग जमा दी है। इस बार मप्र की 230 में से 143 सीटों पर उत्तरप्रदेश के लोग भेजे गए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश में इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 10 मंत्री बीजेपी का काम संभालेंगे। योगी की कैबिनेट के 10 मंत्रियों को एमपी में विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों की देख-रेख की जिम्मेदारी मिली है। छिंदवाड़ा जिले की कमान सांसद सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा को दी गई है।

BJP के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे यूपी के मंत्री

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश के मंत्री भी हुंकार भरेंगे। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने फील्डिंग जमा दी है। इस बार मप्र की 230 में से 143 सीटों पर उत्तरप्रदेश के लोग भेजे गए हैं, जो चुनाव की वोटिंग के 48 घंटे पहले तक वहां रहेंगे। ये सीधे दिल्ली को रिपोर्ट करेंगे। इसमें योगी की कैबिनेट के 10 मंत्री शामिल हैं।

एक सांसद और केंद्रीय मंत्री को छिंदवाड़ा की कमान

सांसद सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा को छिंदवाड़ा की कमान दी गई है। उन्होंने चुनाव के लिए फील्डिंग जमा दी है। तीन लेयर की टीम बनाई गई है। इसमें संभाग को सेंट्रल जोन, फिर जोन और उसके बाद जिलेवार व्यवस्था की है। संगठनात्मक जिलों के आधार पर दिल्ली से तैनात किए गए हर नेता के पास सीट और उसके मंडलों का जिम्मा है। महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब और बिहार के साथ झारखंड से भी लोग बुलाए गए हैं।

सभी संभागों में योगी कैबिनेट के अहम लोग तैनात

योगी कैबिनेट के अहम लोगों को भोपाल, जबलपुर, चंबल, ग्वालियर, सागर, शहडोल, रीवा और होशंगाबाद संभाग में तैनात किया गया है। चंबल में जोनल इंचार्ज रघुनाथ कुलकर्णी, पूर्व संगठन मंत्री हैं। मुरैना में दिल्ली के नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी (6 सीट), भिंड में उप्र के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपीएस बघेल (5 सीट) और दतिया में उप्र के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु (3 सीट) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ग्वालियर नगर में अश्विनी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब (3 सीट) और ग्रामीण में बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उप्र (3 सीट) को जिम्मा दिया है। जबकि श्योपुर में विजयलक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उप्र (2 सीट), शिवपुरी में निशिकांत दुबे, सांसद, झारखंड (5 सीट), गुना में योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उप्र (4 सीट) और अशोक नगर में विजेंदर गुप्ता, विधायक, दिल्ली (3 सीट) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सागर, शहडोल और रीवा में उप्र के दो सांसद सुभ्रत पाठक और विनोद सोनरकर, योगी कैबिनेट के दो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, असीम अरुण और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर शामिल हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • gathering for Shah victory
  • command given to MP and Union Minister in Chhindwara
  • शाह की जीत के लिए जमावट
  • छिंदवाड़ा में सांसद और केंद्रीय मंत्री को कमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा