चुनाव से पहले कांग्रेस में हो रही पदाधिकारियों की नियुक्तियां, अमिताभ सिंघल को कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया
Chandresh Sharma | Oct 28, 2023, 24:00 IST
चुनाव से पहले कांग्रेस में हो रही पदाधिकारियों की नियुक्तियां, अमिताभ सिंघल को कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया
पीसीसी चीफ कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अमिताभ सिंघल की नियुक्ति की गई है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में विभिन्न नेताओं को पद देकर चुनाव की जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अमिताभ सिंघल की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने सिंघल का नियुक्ति पत्र आज जारी किया है। सिंघल अग्रवाल वैश्य समाज से आते हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में भी इनका काफी नाम है।
मीडिया में रखेंगे कांग्रेस पक्ष
मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सिंघल अब मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। पूर्व में अमिताभ सिंघल, युवक कांग्रेस महासचिव, शहर कांग्रेस महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, सांसद प्रतिनिधि समेत अनेक प्रादेशिक पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
नियुक्ति पर दी बधाई
सिंघल की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व प्रभारी जेपी अग्रवाल, सांसद नकुल नाथ , वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह,संगठन प्रभारी राजीव सिंह, प्रवीण कक्कड़, पियूष बबेले, कैप्टन रुद्र भानु सोलंकी, सुरजीत सिंह चढ्ढा, सदाशिव यादव, गोलू अग्निहोत्री , विधायक जीतू पटवारी ,संजय शुक्ला,विशाल पटेल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल,चिंटू चौकसे, राजा मांघवानी, अनुरोध जैन, दिलीप गर्ग, अजय अग्रवाल आदि ने बधाई दी है

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj