प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा चायना का मांझा, धार में एक मासूम और हैदराबाद में एक सैनिक की गला कटने से मौत, छिंदवाड़ा में 3 घायल

Jitendra Shrivastava | Jan 14, 2024, 24:00 IST
Share
प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा चायना का मांझा, धार में एक मासूम और हैदराबाद में एक सैनिक की गला कटने से मौत, छिंदवाड़ा में 3 घायल
प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा चायना का मांझा, धार में एक मासूम और हैदराबाद में एक सैनिक की गला कटने से मौत, छिंदवाड़ा में 3 घायल

चायनीज मांझे से 5 के गले कटे। प्रशासन ने सभी जगह इस चायनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया हुआ है फिर भी खुलेआम इस मांझे की बिक्री की जा रही है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के धार में प्रतिबंधित चायना डोर से गला कटने से एक सात साल के मासूम की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। वहीं, हैदराबाद में भी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे एक सैनिक का चायनीज मांझा गले में फंस गया। सैनिक के गले में मांझा इस तरह फंसा कि वे बाइक से गिर गए, अस्पताल में इलाज के दौरान सैनिक की मौत हो गई। इसी तरह छिंदवाड़ा जिले में चाइनीज मांझे से तीन लोगों के गले कट गए। तीनों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है। बता दें कि प्रशासन ने सभी जगह इस चायनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया हुआ है फिर भी खुलेआम इस मांझे की बिक्री की जा रही है।

पहला हादसा:पिता के साथ बाइक पर जा रहे कनिष्क की गला कटने से मौत

धार के हटवाड़ा चौक में अपने पिता के साथ बाइक से जा रहे 7 साल के मासूम कनिष्क चौहान की चायना डोर से गला कटने से मौत हो गई। घटना के वक्त मासूम अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर बाजार जा रहा था तभी उसके गले का हिस्सा मांझे की चपेट में आ गया। उसके गले से खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा:हैदराबाद में बाइक पर जा रहे सैनिक का गला कटा

हैदराबाद में लंगर हाउस फ्लाईओवर पर सेना के एक जवान की जान चली गई। ड्यूटी पर जाते समय अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा आकर लिपट गया। वह अपने वाहन पर सवार थे। मांझा लगते ही उनका गला कट गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की पहचान कोटेश्वर रेड्डी के रूप में हुई है। घटना के समय लंगर हाउस में रह रहे थे। दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर आज उस्मानिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

तीसरा हादसा: बाइक से मानकादेही जा रहे दो के गले कटे

पहला हादसा पटपडा मार्ग पर हुआ जहां एक बाइक में सवार मोंटू सूर्यवंशी, सौरभ तिरगाम बाइक से मानकादेही की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा मोंटू सूर्यवंशी के गले में फंस गया, जैसे-तैसे उन्होंने इसे हटाने की कोशिश की तो उनके पीछे बैठा सौरभ तिरगाम भी इस मांझे की जद में आ गया और जख्मी हो गया। तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है मोंटू सूर्यवंशी को गहरी चोट आई है।

चौथा हादसाःघर लौट रहे हरिप्रसाद का गला जख्मी हो गया

सोनाखार निवासी हरिप्रसाद धुर्वे शाम के वक्त छिंदवाड़ा से अपने घर सोना खार की तरफ लौट रहे थे, तभी सिवनी रोड के पास अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया, वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक समेत है नीचे गिर गए। उनका गला बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:
  • Death due to Chinese Manjha
  • ban on Chinese Manjha
  • Chinese Manjha being sold openly
  • throat of an innocent and a soldier slit
  • 3 injured by Chinese Manjha in Chhindwara
  • चायनीज मांझे से मौत
  • चायना का मांझे पर प्रतिबंध
  • खुलेआम बिक रहा चायना का मांझा
  • एक मासूम और एक सैनिक का गला कटा
  • छिंदवाड़ा में चायनीज मांझे से 3 घायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा