व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर आनंद राय ने थामा कांग्रेस का हाथ

Ravi Singh | Oct 19, 2024, 15:18 IST
Share
Anand Rai Vyapam scam
Anand Rai Vyapam scam

व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर और आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. आनंद राय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Anand Rai Joins Congress : व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर और आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. आनंद राय आज 19 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि डॉ. आनंद राय व्यापमं मामले के व्हिसल ब्लोअर हैं। वे के. कविता की पार्टी बीआरएस में भी काम कर चुके हैं।

भाजपा की पोल खोली : जीतू पटवारी

डॉ. आनंद राय के कांग्रेस में शामिल होने पर जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि व्यापमं मामले में भाजपा की पोल खोलने वाले व्हिसल ब्लोअर आनंद राय आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़कर हमारे साथ जुड़ गए हैं। सच्चाई की लड़ाई में उनके साहस और योगदान के लिए हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं। हम सब मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाएंगे।

सरकारी नौकरी से किया गया था बर्खास्त

पिछले साल डॉ. आनंद राय को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। वे नेत्र रोग विशेषज्ञ थे और हुकुमचंद अस्पताल इंदौर में कार्यरत थे। उन पर सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं और नीतियों की आलोचना करने का आरोप था। इसके बाद वे जय युवा आदिवासी संगठन से भी जुड़ गए। नवंबर 2022 में तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उनके खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

कोर्ट के फैसले को चुनौती

इससे पहले 2015 में आनंद राय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें डॉ. राय ने मंत्री वर्मा पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी बेटी का ट्रांसफर भोपाल मेडिकल कॉलेज में करवाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद राय का ट्रांसफर इंदौर से धार कर दिया गया था। उन्होंने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती भी दी थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • व्यापमं घोटाला
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Anand Rai
  • आनंद राय
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई

By Umeshwari Baghel

अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा