आईएएस द्विवेदी की ओर से मंत्री कुलस्ते की विधानसभा हार पर उनके रिश्तेदार को टारगेट कर भरी मीटिंग में कमेंट करने पर मची खलबली

The Sootr | Jan 18, 2024, 24:03 IST
Share
आईएएस द्विवेदी की ओर से मंत्री कुलस्ते की विधानसभा हार पर उनके रिश्तेदार को टारगेट कर भरी मीटिंग में कमेंट करने पर मची खलबली
आईएएस द्विवेदी की ओर से मंत्री कुलस्ते की विधानसभा हार पर उनके रिश्तेदार को टारगेट कर भरी मीटिंग में कमेंट करने पर मची खलबली

आईएएस अनय द्विवेदी का विवादों से पुराना नाता है। सबसे पहले ग्वालियर नगर निगम का कमिश्नर रहते हुए उन्होंने ईओडब्ल्यू के ऑफिस के सामने कचरे का ढेर फिंकवा दिया था।

भोपाल. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और आईएएस अनय द्विवेदी के बीच हुआ विवाद सुलझता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर द्विवेदी ने एक मीटिंग के दौरान मंत्री कुलस्ते को टारगेट करते हुए उनके रिश्तेदार अशोक धुर्वे से कमेंट कर दिया था। द्विवेदी का कहना था कि मंत्री कुलस्ते विधानसभा चुनाव हार गए हैं, तो अब उनके रिश्तेदार धुर्वे का फील्ड में ट्रांसफर कर दिया जाए। यह बात सामने आने पर कुलस्ते ने द्विवेदी की शिकायत सीएम मोहन यादव से करने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार शाम तक धुर्वे की तरफ से एक लेटर जारी कर सफाई दी गई कि आईएएस द्विवेदी ने उनके साथ किसी भी प्रकार का जातिसूचक कमेंट नहीं किया है।

मंत्री से मांग माफी!

सूत्रों का कहना है कि मामला बढ़ने पर आईएएस द्विवेदी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने मंत्री कुलस्ते से खेद जताते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि, द्विवेदी की ओर से माफी मांगे जाने की किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंदरखाने में चर्चा है कि अनय द्विवेदी की ओर से खेद व्यक्त किए जाने के बाद ही ध्रुवे ने एक बयान जारी किया। इस लिखित बयान में उन्होंने कहा है कि अफसर काम को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हैं, जोकि व्यवहारिक प्रक्रिया है। द्विवेदी ने उनके साथ जातिसूचक कोई टिप्पणी नहीं की है।

क्या था मामला:

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के रिश्तेदार अशोक धुर्वे पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में चीफ जनरल मैनेजर (सीजेएम) हैं। वे कंपनी में कमर्शियल, स्टोर और परचेजिंग का काम देखते हैं। अनय द्विवेदी पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) हैं। सोमवार को साप्ताहिक विभागीय मीटिंग में द्विवेदी ने धुर्वे के काम को लेकर फटकार लगाई थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कहा कि फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। अब धुर्वे की पोस्टिंग फील्ड में कर देते हैं। मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तक पहुंची तो उन्होंने अधिकारी के रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया।

धुर्वे बोले- अधिकारी तो डांटते ही हैं

बुधवार की शाम धुर्वे की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि द्विवेदी ने जातिगत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। अधिकारी मन के मुताबिक काम न होने पर डांटते ही हैं। मीटिंग में यही हुआ था। सीएमडी द्विवेदी ने यह जरूर कहा था कि कुलस्ते अब चुनाव हार गए हैं तो मेरी (धुर्वे की) पोस्टिंग फील्ड में कर देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कोई अन्य बात मंत्री कुलस्ते को लेकर नहीं कही।

ऊर्जा मंत्री तोमर को जाना पड़ा था जेल

आईएएस अनय द्विवेदी का विवादों से पुराना नाता है। सबसे पहले ग्वालियर नगर निगम का कमिश्नर रहते हुए उन्होंने ईओडब्ल्यू के ऑफिस के सामने कचरे का ढेर फिंकवा दिया था। ग्वालियर में ही प्रद्युम्न सिंह तोमर (वर्तमान में प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं, वह उस समय कांग्रेस नेता हुआ करते थे) से विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया था कि तोमर को जेल तक जाना पड़ा था। यही नहीं हरदा और खंडवा में कलेक्टर रहते हुए भी द्विवेदी विवादों में घिरे रहे हैं।

Tags:
  • पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एमपी
  • आईएएस अनय द्विवेदी
  • केंद्रीय मंत्री कुलस्ते
  • आईएएस अनय द्विवेदी का विवाद
  • आईएएस अनय द्विवेदी के पुराने विवाद
  • Eastern Region Electricity Distribution Company MP
  • IAS Anay Dwivedi
  • Union Minister Kulaste
  • IAS Anay Dwivedi's controversy
  • IAS Anay Dwivedi's old controversies
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं