MP में खाद की कमी के लिए यूक्रेन-इजरायल युद्ध जिम्मेदार: कृषि मंत्री

Sandeep Kumar | Dec 20, 2024, 16:23 IST
Share
Andel Singh Kanshana
Andel Singh Kanshana Photograph: (Andel Singh Kanshana)

मध्यप्रदेश में खाद की भारी कमी के चलते किसान परेशान हैं। प्रदेश सरकार के कृषिमंत्री एंदल सिंह कंषाना ने डीएपी संकट का कारण यूक्रेन और इजरायल युद्ध को बताया।

मध्यप्रदेश के किसानों को इन दिनों खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में किसान सरकारी गोदामों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं। कई जिलों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) और चक्का जाम किया है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी जारी है। कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ( Andel Singh Kanshana) ने खाद की कमी का कारण यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध को बताया है।

कृषि विभाग का गजब कारनामा, 6 साल से बंद लैब में भेजा 87 लाख का केमिकल

खाद की किल्लत से किसान परेशान

मध्यप्रदेश के कई जिलों में खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। किसानों को गोदामों के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। शिवपुरी (Shivpuri) और कई अन्य जिलों में किसानों ने चक्का जाम (Road Block) किया और जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी फसलों के लिए समय पर खाद नहीं मिल रहा है, जिससे फसल की बुवाई और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का अधिकारियों पर हमला- भेजेंगे तेल की शीशी

यूक्रेन-इजरायल युद्ध के कारण खाद की कमी

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने खाद की किल्लत पर सफाई देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। डीएपी की आपूर्ति में कुछ समस्याएं आई हैं, जिसका कारण यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वेज नहर में दिक्कतों के कारण अफ्रीका के रास्ते डीएपी की शिपमेंट हो रही है, जिससे सप्लाई में देरी हो रही है।

किसानों के लिए सरकार संवेदनशील है : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना का कहना है कि सरकार किसानों की जरूरतों को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 33 लाख किसानों को 19,900 करोड़ रुपये का कर्ज बिना ब्याज पर दिया गया है। इससे किसानों को 975 करोड़ रुपये की ब्याज की बचत हुई है। इसके अलावा, 2007-08 में सिंचित क्षेत्र 7.50 लाख हेक्टेयर था, जो 2024-25 में बढ़कर 50.46 लाख हेक्टेयर हो गया है।



फसल के समय नहीं मिली खाद

किसानों का कहना है कि फसल बुवाई के लिए खाद समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। कई किसानों ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगातार घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है और फिर भी खाद नहीं मिल पाती। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

खाद की समस्या को लेकर बोले कृषि मंत्री एंदल सिंह- 'यह मेरा विषय नहीं'

thesootr links

'द सूत्र' की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एंदल सिंह कंसाना
  • खाद की कमी
  • कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई

By Umeshwari Baghel

अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!