एक बार फिर होने जा रही पशु गणना, चार साल पहले प्रदेश में थी 6 करोड़ संख्या
Raj Singh | Sept 27, 2024, 12:20 IST
the sootr
मध्य प्रदेश में जल्द ही पशुगणना शुरू होने जा रही है। इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रहा है। वर्ष 2019 की गणना में प्रदेश में करीब 6 करोड़ पशु पाए गए थे। इस बार यह कई मायनों में खास होने जा रही है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर पशुओं की गिनती होने जा रही है। इनमें गाय, भैंस, कुत्ते, ऊंट, घोड़े, गधे, बकरी, मुर्गे आदि पशु शामिल हैं। इस पशु गणना की खास बात यह है कि हर पशु का डेटा ऑनलाइन होगा। इसका कलेक्शन टैब के जरिए होगा। अगले महीने यानी अक्टूबर या नवंबर से पशुओं की गिनती शुरू हो जाएगी, जो अगले तीन महीने तक चलेगी। पिछली बार इनकी गिनती साल 2019 में हुई थी, उस समय एमपी में कुल 6 करोड़ पशु थे।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में गिने गए पशुओं की संख्या 20 थी, जबकि अब 21वीं बार गिनती होने जा रही है। इस काम को करने के लिए राज्य में साढ़े 6 हजार कंप्यूटर ऑपरेटर और सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे, जो सभी 55 जिलों में घर-घर जाकर 1 करोड़ 80 लाख परिवारों की गिनती करेंगे। इस गिनती में वे अपने टैब के जरिए सीधे 'पशु गणना सॉफ्टवेयर' में डेटा फीड करेंगे। जिसमें पशुओं की नस्लों की भी जानकारी होगी।
कंप्यूटर जब पशुओं की फोटो स्कैन करेगा तो सॉफ्टवेयर के जरिए पशुओं की नस्ल की जानकारी मिल जाएगी। इससे पशुओं की नस्ल का भी पता चल जाएगा। 2019 की गणना में सभी प्रकार के पशुओं की संख्या करीब 6 करोड़ थी। इस बार यह संख्या दोगुनी होने की संभावना है। इसके पीछे मकसद लोगों में पशुपालन के प्रति रुझान बढ़ाना है।
ये भी खबर पढ़िए... देना होगा एक- एक पैसे का हिसाब : MP में पहली बार Zero Base Bugeting के आधार पर तैयार होगा बजट
गांवों में 5264 और शहर में 728 शहरी वार्ड बनाए गए हैं। गांवों में 3 हजार और शहरी क्षेत्रों में 4 हजार परिवारों पर 1 कम्प्यूटर कर्मी नियुक्त किया गया है। इन पर सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल 5558 कम्प्यूटर कर्मी और 970 पर्यवेक्षक इस काम को देखेंगे।
पशुओं की गणना से पहले भोपाल में राज्य स्तर पर सेमिनार और ट्रेनिंग दी गई। गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण में पूरी जानकारी दी गई। मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय ने तैयारियों के संबंध में ऑनलाइन संदेश दिया। कार्यशाला का उद्घाटन पशुपालन एवं डेयरी निदेशक पीएस पटेल ने किया।
21वीं बार गिनती होने जा रही
पशु गणना का क्या है उद्देश्य?
ये भी खबर पढ़िए... देना होगा एक- एक पैसे का हिसाब : MP में पहली बार Zero Base Bugeting के आधार पर तैयार होगा बजट
गांव और शहरों में बनाए गए शहरी वार्ड
पशुओं की गणना से पहले ट्रेनिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari