इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय की बूथ अध्यक्ष को 51 हजार देने की घोषणा, मेट्रो का श्रेय लिया, शुक्ला पर समाज को 10 लाख देने के आरोप

Rahul Garhwal | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय की बूथ अध्यक्ष को 51 हजार देने की घोषणा, मेट्रो का श्रेय लिया, शुक्ला पर समाज को 10 लाख देने के आरोप
इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय की बूथ अध्यक्ष को 51 हजार देने की घोषणा, मेट्रो का श्रेय लिया, शुक्ला पर समाज को 10 लाख देने के आरोप

इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय ने बूथ अध्यक्ष को 51 हजार देने की घोषणा की। मेट्रो का श्रेय लिया और शुक्ला पर समाज को 10 लाख देने के आरोप लगाए।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर विधानसभा एक से नाम घोषित होने के बाद प्रत्याशी बने कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव दौरे जारी हैं। हर दिन कार्यकर्ताओं की बैठक, छोटी-छोटी आमजन सभाएं की जा रही है और इसमें नए-नए वादे हो रहे हैं और कांग्रेस पर जमकर हमला भी। अब गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसे ही एक सभा में घोषणा कर दी है कि जिस बूथ में कांग्रेस को एक भी वोट नहीं जाएगा, उस बूथ अध्यक्ष को मैं 51 हजार रुपए दूंगा।

मेट्रो को लेकर खुद को दिया श्रेय

विजयवर्गीय ने कहा कि मैं जहां भी विधायक रहा वो विधानसभा विकास में नंबर-1 रही। चाहे वो इंदौर चार हो दो या फिर महू हो। इंदौर एक में भी विकास होगा। जब मैं महापौर था, इंदौर में मैंने टैंपो बंद कराया, बस मैंने चलवाई, मेट्रो को प्रस्ताव मैंने पास करवाया। यहां मैं 10 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी बनवाऊंगा। कॉलेज बनवाऊंगा। चुनाव के बाद पहला काम नशे पर वार होगा, यहां नशे के कारोबार वालों को सांस नहीं लेने दूंगा। इंदौर एक विधानसभा में 312 बूथ हैं और मतदाता 3.63 लाख हैं।

देना। उन्होंने (शुक्ला) चुनाव के पहले 2 लाख साड़ी बांटी हैं, उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। साड़ी भी ऐसी कि मां, बहनों को पूछना चाहिए कि वे अपने घर में ऐसी ही साड़ी देते हैं क्या?

ये खबर भी पढ़िए..

जबलपुर में पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस को तिजोरी नहीं भरने दूंगा

शुक्ला पर लगाए आरोप

शुक्ला को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने बीते चुनाव में एक समाज को 10 लाख रुपए धर्मशाला के लिए देने का वादा किया था, लेकिन इसके बाद भूल गए। अब कल मेरे पास समाजजन का फोन आया कि वे 10 लाख रुपए दे गए हैं। मैंने कहा कि रख लो, 10 क्या ब्याज के साथ 20 लाख रुपए लेना चाहिए, क्योंकि 5 साल बाद दे रहे हैं। बस जैसे वे भूल गए, वोट के लिए बटन दबाते समय आप भी भूल जाना और कमल को वोट देना। उन्होंने (शुक्ला) चुनाव के पहले 2 लाख साड़ी बांटी हैं, उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। साड़ी भी ऐसी कि मां, बहनों को पूछना चाहिए कि वे अपने घर में ऐसी ही साड़ी देते हैं क्या?

ये खबर भी पढ़िए..

पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे ये भारतीय क्रिकेटर्स, देखें तस्वीरें

मोदी भ्रष्टाचारियों पर कर रहे हैं कार्रवाई

विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। उन्हें हटाने के लिए गठबंधन किया जा रहा है। ये सभी भ्रष्ट हैं और देश को लूटा है। मोदी जी कार्रवाई कर रहे हैं इन सभी के खिलाफ, इसलिए आप मोदी जी को आशीर्वाद दीजिए।

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Indore-1 Assembly
  • इंदौर-1 विधानसभा
  • announcement of giving Rs 51 thousand to booth president
  • allegations against Sanjay Shukla
  • बूथ अध्यक्ष को 51 हजार देने की घोषणा
  • संजय शुक्ला पर आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं