इंदौर में भगोड़े भूमाफिया नीलेश की एक और जमीन धोखाधड़ी, पीड़ित पक्ष ने जारी की जाहिर सूचना, सौदा कर दूसरों को बेच रहा जमीन
Chandresh Sharma | Sept 18, 2023, 24:00 IST
इंदौर में भगोड़े भूमाफिया नीलेश की एक और जमीन धोखाधड़ी, पीड़ित पक्ष ने जारी की जाहिर सूचना, सौदा कर दूसरों को बेच रहा जमीन
इंदौर के भगोड़े और इनामी भूमाफिया नीलेश अजमेरा (भूमाफिया चंपू अजमेरा का भाई) की एक और जमीन धोखाधड़ी सामने आ रही है। इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने नीलेश के खिलाफ सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के भगोड़े और इनामी भूमाफिया नीलेश अजमेरा (भूमाफिया चंपू अजमेरा का भाई) की एक और जमीन धोखाधड़ी सामने आ रही है। इसे लेकर पीड़ित पक्ष ने नीलेश के खिलाफ सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है। अजमेरा ने यह जमीन बेचने के लिए क्रिस्टूल डेवकान प्रालि इंदौर तर्फे डायेरक्टर अनुराग दत्त से से सौदा किया था, लेकिन सौदा करार के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और अब जमीन के दाम अधिक होने के बाद इसे दूसरे को बेचने की तैयारी का जा रही है।
यह जमीन का मामला
जानकारी के अनुसार मेसर्स गोल्डमेन इन्फ्रा तर्फे नीलेश अजमेरा ने क्रिस्टल डेवकान के साथ देवगुराडिया की सर्वे नंबर 8/1/1, 8/1/2, 8/1/5 की कुल 1.223 हेक्टेयर जमीन का रेशो डील का सौदा किया था। इसके लिए एडवांस राशि भी ली। इसके अनुसार इस राशि से मेसर्स गोल्डमेन इन्फ्रा मूल स्वामी से क्रिस्टल देवकान प्रालि इंदौर के नाम पर रजिस्ट्री कराएंगे। इसके आधार पर कॉलोनी विकसित कर प्लाट बेचे जाएंगे। लेकिन आज दिनांक तक यह रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसे लेकर जनवरी 2023 में भी सावधान की जाहिर सूचना जारी की थी जो नीलेश के खिलाफ थी। सूचना में यह भी कहा गया है कि नीलेश अजमेरा बदनियति रखकर काम कर रहा है। वह खुद व अपने विश्वस्त लोगों के जरिए जमीन के सौदे कर रहा है।
![ajmera.jpg]()
इधर पुलिस कमिशनर बोले भूमाफियाओं को बाउंडओवर करेंगे
इधर पुलिस कमिशनर मकरंद देउस्कर का कहना है कि सभी भूमाफियाओं को बाउंडओवर करेंगे और जिलाबदर जैसी कार्रवाई भी होगी। इसमें नीलेश अजमेरा के साथ ही निखिल कोठारी, जैसे आऱोपी भी पुलिस राडार पर बताए जा रहे हैं। बब्बू और छब्बू पर पहले ही पुलिस जिलाबदर जैसी कार्रवाई कर चुकी है।
नीलेश तो पहले से ही भगोड़ा, ईनाम तक घोषित, हाईकोर्ट के आदेश पर भी पेश नहीं हुआ
लेकिन पुलिस के इस फैसले पर अमल होना मुश्किल ही है। क्योंकि दर्जन भर से ज्यादा एफआईआर के बाद भी वह आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ, पुलिस उस पर ईनाम घोषित कर भगोड़ा बता चुकी है। हाईकोर्ट इंदौर में भी वह कभी पेश नहीं हुआ और हाईकोर्ट द्वारा उसे यहां तक राहत दी गई कि पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होगी, वह पीडितों के निराकरण के लिए हाईकोर्ट की कमेटी के सामने पेश हो लेकिन वह वहां भी कभी पेश नहीं हुआ और वकीलों के माध्यम से ही जवाब रखे गए। ऐसे में पुलिस के सामने भी नीलेश पर कार्रवाई को लेकर कई बाधाएं हैं। इस मामले में 26 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होना है, किसी भी कार्रवाई के लिए पहले पुलिस को अब इस सुनवाई में आवेदन देकर छूट लेना होगी।

ajmera.jpg

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj