करोड़ों का टैक्स डकार गया नर्मदापुरम नपा का सिंडिकेट, कर्मचारी रंगे हाथ धराए
Aman Vaishnav | Published:
नर्मदापुरम नगरपालिका में घोटाला
नर्मदापुरम नगरपालिका में करीब आठ करोड़ रुपए का राजस्व घोटाला सामने आया है। टैक्स और किराए के नाम पर फर्जी रसीदें काटकर पैसे हड़पने के आरोप में दो कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- नर्मदापुरम नगरपालिका में करोड़ों रुपए का राजस्व घोटाला सामने आया है।
- वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 के बीच सात करोड़ 78 लाख रुपए से ज्यादा राशि गायब मिली है।
- पुलिस ने दो मुख्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया है।
- यह कार्रवाई विधानसभा में सवाल उठने और जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद हुई है।
- आरोप है कि फर्जी रसीदें जारी कर पूरा पैसा हड़प लिया गया।
घोटाले का खुलासा कैसे हुआ
जांच के बाद राजस्व विभाग के एआरआई ( Assistant Revenue Inspector) हरीश गोस्वामी और कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन मेहता को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और शासकीय राशि के गबन की धाराएं लगाई गई हैं।
कैसे हुआ गबन
रसीद कटना और उसका पैसा बैंक तक न पहुंचना, यही इस पूरे मामले की सबसे बड़ी गड़बड़ी है। यह पैटर्न बताता है कि नगरपालिका के भीतर एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा था।
सॉफ्टवेयर बंद कर छुपाया मामला
इतना ही नहीं, जांच समिति में उसी व्यक्ति को मुखिया बना दिया गया था, जो खुद मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इससे शुरुआती जांच पर भी सवाल खड़े हुए थे।
पीड़ित की आपबीती
भुवन मेहता के यूजर आईडी से उन्हें रसीद भी जारी हुई। रसीद पर नगरपालिका की सील भी लगी थी। लेकिन यह पैसा नगरपालिका के मुख्य कोष में कभी पहुंचा ही नहीं।
पुलिस और प्रशासन का बयान
वहीं नर्मदापुरम नपा के सीएमओ ( Chief Municipal Officer) वैभव देशमुख ने इसे पुराना प्रकरण बताया है। उनका कहना है कि पुलिस की जांच के आधार पर ही राजस्व अमले के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: राजगढ़ में 10 गुरुजी निकले फर्जी, विभाग की नाक के नीचे सालों तक किया घोटाला
मध्यप्रदेश न्यूज: सड़क निर्माण घोटाला, पेट्रोल कंपनियों के नाम पर ऐंठे 55 करोड़
भोपाल डीईओ कार्यालय में घोटाला, अफसर के साइन बिना पास हुआ 1.55 करोड़ का बिल
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
By Sanjay Gupta
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस
By Jageshwar Prasad
जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में भूखंड लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस, तीन महीने में आवंटन और छह महीने में उत्पादन का लक्ष्य
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जिस एमपी को अपनी धरोहरों पर नाज, वहीं सबसे ज्यादा चोरियां! देश की 29% ऐतिहासिक विरासत यहीं से गायब
By Aman Vaishnav
होटल कारोबारी दीपक टंडन पर दो नई FIR: SECL में नौकरी और ठेके का झांसा देकर 56 लाख ठगे, कुल 8 केस दर्ज
By Umeshwari Baghel
IPL के जनक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, राजस्थान से शुरू हुआ था क्रिकेट की सत्ता तक पहुंचने का सफर
By Ashish Bhardwaj