रतलाम में पोस्टेड रेलवे के जेई का कार में शव मिला, चार गोलियां मारीं, एक गोली शरीर को पार कर निकली

The Sootr | Jan 21, 2024, 16:23 IST
Share
रतलाम में पोस्टेड रेलवे के जेई का कार में  शव मिला, चार गोलियां मारीं, एक गोली शरीर को पार कर निकली
रतलाम में पोस्टेड रेलवे के जेई का कार में शव मिला, चार गोलियां मारीं, एक गोली शरीर को पार कर निकली

दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था, तालाब किनारे खड़ी थी कार

भोपाल. रतलाम रेलवे डिवीजन हेडक्वार्टर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) का शव रविवार दोपहर मंदसौर जिले में मिला है। गोली मारकर हत्या की आशंका है। शव खोड़ाना गांव के तालाब किनारे खड़ी कार में मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। मोहसिन नाम के युवक और जेई की एक ही युवती से दोस्ती थी। पुलिस मोहसिन की तलाश कर रही है।

वेस्टर्न रेलवे इंप्लॉइज यूनियन की युवा समिति के थे उपाध्यक्ष

32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर कारगो एंड वैगन डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। वेस्टर्न रेलवे इंप्लॉइज यूनियन की युवा समिति के उपाध्यक्ष भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें चार गोलियां मारी गईं। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं, एक गोली शरीर को पार कर निकल गई। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर चेक किया तो उनके पेट पर बाईं ओर, कमर व हाथ में गोली लगी पाई गई। वहीं कार के अंदर चार खाली खोखे भी पड़े हुए थे। उनकी हत्या क्यों और किन लोगों ने की, उनका किससे विवाद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:
  • रतलाम में इंजीनियर की हत्या
  • murder of engineer in Ratlam
  • रेलवे यूनियन नेता की हत्या
  • वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन
  • वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन नेता का मर्डर
  • एमपी में रेलवे नेता का मर्डर
  • Murder of Railway Union leader
  • Western Railway Employees Union
  • Murder of Western Railway Employees Union leader
  • Murder of Railway leader in MP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा