कांग्रेस का सत्याग्रह: उमंग सिंघार को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर से पहुंचे जीतू पटवारी

Rohit Sahu | Jul 08, 2025, 15:20 IST
Share
mp congress
mp congress

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह आंदोलन किया। जीतू पटवारी ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल पहुंचे। वहीं अशोकनगर पहुंचने से पहले उमंग सिंघार के काफिले को पुलिस ने रोक दिया और जांच की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में सोमवार को अशोकनगर में कांग्रेस ने न्याय सत्याग्रह किया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सत्याग्रह में शामिल नेताओं का कहना है कि FIR राजनीतिक साजिश के तहत की गई है।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिसवालों के साथ जमकर बहसबाजी हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कईं कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों चेकिंग के लिए रोक ली। कांग्रेस कार्यकर्ता जिसका विरोध करने लगे। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे।

कांग्रेस की रैली में ग्राउंड फुल

कार्यक्रम की शुरुआत खुद PCC चीफ जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल पर पहुंचकर की। वे अशोकनगर की पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा में शामिल हुए, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पहले से मौजूद थी। आयोजन स्थल पर तीन में से दो गेट बंद कर दिए गए थे और केवल एक गेट से ही आना जाना हो रहा था। टेंट के बाहर तक कुर्सियां भर चुकी थीं और टीन शेड से लेकर खाली जमीन तक लोग खड़े होकर नेताओं के भाषण सुन रहे थे।

उमंग सिंघार की गाड़ी को पुलिस ने रोका

सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुंगावली थाने जाकर गिरफ्तारी देने की घोषणा की। इस सत्याग्रह आंदोलन को और मजबूती देने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 100 गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर पहुंचे।

हालांकि रास्ते में गुना जिले के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने उनके काफिले को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने गाड़ियों के नंबर दर्ज नोट कर इनमें सवार लोगों की पहचान भी की।

इस कार्रवाई से नाराज होकर सिंघार ने पुलिस से कहा हम क्या बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं जो इतनी सख्ती की जा रही है?

हमारा भी सरकार आएगी मैडम: कांग्रेस विधायक

इसी तरह, तराना विधायक महेश परमार की गाड़ी को भी जब पुलिस ने रोका, तो वे भड़क गए और बोले मुझे गोली मार दो और बीजेपी का बिल्ला लगा लो।

वहीं, जब पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह और जौरा विधायक पंकज उपाध्याय की गाड़ियां रोकी गईं, तो कुशवाह ने एक महिला एसआई से कहा मैडम, हमारी भी सरकार आएगी।

जीतू पटवारी पर FIR क्यों हुई?

FIR का विवाद उस समय शुरू हुआ जब अशोकनगर के गजराज लोधी ने एक बीजेपी कार्यकर्ता पर मारपीट और उन्हें जबरन मैला खिलाने के आरोप लगाए। गजराज ने यह शिकायत 25 जून को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को बताई थी। कुछ दिन बाद गजराज ने अपना बयान बदल दिया और कहा कि जीतू पटवारी ने उन्हें बहला फुसलाकर झूठी शिकायत कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ गलत तरीके से शिकायत दर्ज करवाने के आरोप में FIR दर्ज की दी।

यह भी पढ़ें..अशोकनगर में कांग्रेस का हल्ला बोल, उमंग सिंघार का 100 गाड़ियों का काफिला, गिरफ्तारी देने पहुंचे नेता!

FIR के विरोध में उतरी कांग्रेस

FIR दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने चेतावनी दी थी कि यदि 7 जुलाई तक FIR वापस नहीं ली जाती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता 8 जुलाई को गिरफ्तारी देंगे। कांग्रेस ने सोमवार को पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को जुटाकर अशोकनगर में आंदोलन किया और गिरफ्तारी दी।

यह भी पढ़ें..पोस्टर वाली सियासत: कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा पर बीजेपी का वार, कहा- 'पार्टी ढोंग करने निकली है'

पार्टी का कहना है कि यह मामला केवल जीतू पटवारी का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का एक उदाहरण है। कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम को एक राजनीतिक साजिश मान रही है। नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित योजना के तहत यह FIR दर्ज कराई गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | कांग्रेस का प्रदर्शन | Jitu Patwari | कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह

Tags:
  • MP News
  • MP Congress
  • Jitu Patwari
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • जयवर्धन सिंह
  • Umang Singhar
  • अशोकनगर
  • कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

By Aman Vaishnav

कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...
बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा

By VINAY VERMA

बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख

By Aman Vaishnav

अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च