सिंधिया जी के खिलाफ बोला तो जुबान काट लेंगे: IAS पर भड़के BJP विधायक जगन्नाथ सिंह

Sourabh Bhatnagar | May 28, 2025, 10:24 IST
Share
ashoknagar-district-panchayat-ceo-madhya-pradesh-mla-jagannath-singh-controversy
ashoknagar-district-panchayat-ceo-madhya-pradesh-mla-jagannath-singh-controversy

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के विवादित बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने....

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (Jagannath Singh Raghuvanshi) के तंज भरे और विवादित बयानों ने प्रदेश की राजनीति (State Politics) में नया तनाव पैदा कर दिया है। मंगलवार को चंदेरी विधानसभा क्षेत्र (Chanderi Assembly Constituency) से विधायक जगन्नाथ सिंह ने जो भाषा का प्रयोग किया, वह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारे में बहस और आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है।

विवाद की शुरुआत

आरोप है कि अशोकनगर (Ashoknagar) जिला पंचायत के सीईओ IAS राजेश कुमार जैन (Rajesh Kumar Jain) ने फोन पर पंचायत कर्मियो और जनप्रतिनिधिओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पंचायत सचिवों से गाली-गलौज की। इसी को लेकर सीईओ का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत कर्मचारियों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई और राजनीतिक स्तर पर भी इस पर चिंता जताई गई। विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को पत्र लिखकर इस सीईओ को हटाने की मांग की। रघुवंशी ने यहां तक कह दिया कि सिंधिया जी के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो हम उसकी जुबान खींच लेंगे।इस कदम से मामला और अधिक गरमा गया।
6b2cad90-75e
6b2cad90-75e


eff08852-fb4
eff08852-fb4


विधायक का विवादित बयान और वायरल वीडियो

मंगलवार को जब विधायक ने जिला पंचायत सीईओ के वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, सिंधिया जी के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो उसकी जुबान काट लेंगे। विधायक ने आगे कहा, हमें ऐसा सांसद मिला है, यह हमारा सौभाग्य है। यह बयान सोशल मीडिया पर हॉट केक की तरह वायरल हो गया है।

मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दिए। मुख्य सचिव ने भी कहा है कि उन्हें कलेक्टर और मुख्यमंत्री से पूरी जानकारी मिल चुकी है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।



कलेक्टर का बयान

अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उनकी टीम के कोई सदस्य नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विवादित अधिकारी: जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन का विवादों से पुराना नाता

राजेश जैन पहले भी विवादों में रहे हैं। शहडोल जिले में उनकी पदस्थापना के दौरान उनके काम और व्यवहार को लेकर स्थानीय बीजेपी नेताओं और विधायकों ने विरोध जताया था। शहडोल के तीन विधायकों ने उनके खिलाफ शिकायतें दी थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने भी उनकी कार्यशैली पर असंतोष जाहिर किया था। जिला पंचायत सदस्यों ने उन्हें हटाने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था।

लगातार विरोधों के चलते सितंबर 2024 में उनका तबादला शहडोल से मंदसौर कर दिया गया। वर्तमान में वे पिछले तीन महीनों से अशोकनगर में पदस्थ हैं और फिर विवादों में फंसे हुए हैं।

घटना के प्रमुख बिंदु

  • जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने वीडियो कॉल पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
  • विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की।
  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए।
  • कलेक्टर ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
  • राजेश जैन के खिलाफ पहले भी शहडोल में विरोध हुआ था।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

चंदेरी विधायक | चंदेरी समाचार | Chanderi News | Chanderi MLA | बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी | MP News आईएएस राजेश कुमार जैन

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • Chanderi News
  • चंदेरी समाचार
  • Chanderi MLA
  • चंदेरी विधायक
  • Ashoknagar
  • अशोकनगर
  • जिला पंचायत सीईओ
  • आईएएस राजेश कुमार जैन
  • बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज