नौकरी का झांसा और फर्जी IAS का रुतबा दिखाकर ठगे 9 लाख, भाई-बहन गिरफ्तार

Aman Vaishnav | Aug 24, 2026, 09:39 IST
Share
अशोकनगर फर्जी IAS कांड
अशोकनगर फर्जी IAS कांड

अशोकनगर में खुद को IAS और टूरिज्म अफसर बताने वाले भाई-बहन गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। आरोपियों ने 4 युवाओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अशोकनगर में भाई-बहन ने खुद को सरकारी अफसर बताकर ठगी की।
  • उन्होंने चार युवकों को नौकरी दिलाने का वादा किया।
  • बदले में उनसे कुल 9 लाख 80 हजार रुपए लिए गए।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को चंदेरी के एक होटल से पकड़ा।
  • दो अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

होटल में ठहरे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी तृप्ति सिंह और उसका भाई सुधांशु सिंह चंदेरी के किला कोठी होटल में ठहरे थे। तृप्ति ने खुद को टूरिज्म विभाग की एडिशनल डायरेक्टर (IAS) बताया। उसने कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवा सकती है।

तृप्ति ने युवकों से कहा कि उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय में अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलेगी। उसकी बातों में आकर कई युवक झांसे (नौकरी देने का झांसा) में आ गए। उन्होंने भरोसा कर लिया कि नौकरी पक्की है।

Chanderi Job Fraud Case
Chanderi Job Fraud Case

नौकरी का दिया झांसा

आरोपियों ने खुद को बड़े सरकारी पदों पर बैठा अफसर बताया। इस वजह से युवकों को कोई शक नहीं हुआ। उन्होंने आरोपियों की बातों पर पूरा भरोसा कर लिया।

4 लोगों से लिए 9.80 लाख रुपए

चंदेरी के रहने वाले जयकुमार कोली, विजय कुमार दुबे, ऋतिक शर्मा और राघव सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने हर व्यक्ति से 3 लाख रुपए मांगे थे।

चारों युवकों ने किला कोठी होटल में आरोपियों को कुल 9 लाख 80 हजार रुपए नकद दिए। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी सौंप दिए। बाकी बचे 2 लाख रुपए बाद में देने की बात तय हुई थी।

जब मामला संदिग्ध लगा तो पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने किला कोठी होटल पर दबिश दी। वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (फर्जी IAS गिरफ्तार) कर लिया गया।

2 आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। तनुज बैश्य और अंजली सिंह इस ठगी के गिरोह में शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अन्य पीड़ितों की तलाश

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने और कहीं तो इसी तरह ठगी नहीं की। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के शिकार और लोग भी हो सकते हैं। जांच अभी जारी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी आईएएस अधिकारी, महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख

बिना बुलाए शादी में घुसा फर्जी डीआईजी, वर्दी और गनमैन संग स्टेज पर झाड़ा रौब

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाने की कोशिश, संतों के नाम से बनाया फर्जी पत्र

फर्जी पुलिस बन होटल में युवक-युवती को डराया, धौंस दिखाकर ऐंठे 70 हजार

Tags:
  • फर्जी IAS गिरफ्तार
  • अशोकनगर
  • नौकरी देने का झांसा
  • फर्जी आईएएस अधिकारी
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC