अशोकनगर में मंदिरों की 2164 एकड़ जमीन होगी नीलाम, संत समाज ने जताई नाराजगी

Aman Vaishnav | Published:
Share
अशोकनगर में मंदिरों की जमीन होगी नीलाम
अशोकनगर में मंदिरों की जमीन होगी नीलाम

अशोकनगर जिले में प्रशासन सरकारी मंदिरों की 2164 एकड़ जमीन नीलाम करेगा। इसके अलावा 271 खाली पदों पर पुजारियों की भर्ती और अतिक्रमण हटाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अशोकनगर जिले में 98 मंदिरों की दो हजार 164 एकड़ कृषि जमीन नीलाम होगी।
  • यह जमीन 10 एकड़ से ज्यादा वाले मंदिरों की है।
  • जिले में कुल 443 मंदिर हैं, जिनमें 271 में पुजारी नहीं हैं।

जमीन नीलामी की तैयारी

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में संधारित मंदिरों को लेकर प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 443 शासकीय मंदिर हैं। इन मंदिरों के नाम पर तीन हजार 161.422 एकड़ कृषि भूमि दर्ज है।

इनमें से 98 मंदिरों के पास 10 एकड़ से ज्यादा जमीन है। इन मंदिरों की कुल दो हजार 164.949 एकड़ जमीन को धर्मस्व विभाग नीलाम करने जा रहा है।

बता दें कि यह जमीन साल 2026-27 के खरीफ और रबी सीजन के लिए नीलाम होगी। इससे मंदिरों की आय बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

सबसे ज्यादा जमीन ईसागढ़ तहसील के मंदिरों की नीलाम होगी। यहां के 29 मंदिरों की 615.281 एकड़ जमीन नीलामी में शामिल है। यह जिले में अकेली सबसे बड़ी जमीन है।

संत समाज में नाराजगी

इस फैसले पर संत समाज ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मंदिर की जमीन मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए होती है। इस जमीन से सरकारी खजाना भरना गलत है। संतों का मानना है कि इस फैसले से मंदिरों की स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है।

271 मंदिरों में पुजारी नहीं

जमीन के मामले के साथ ही एक और बड़ी खामी सामने आई है। जिले के 443 मंदिरों में से सिर्फ 172 में ही पुजारी पदस्थ हैं। बाकी 271 मंदिरों में पुजारी का पद खाली है। इन मंदिरों में भगवान की आरती और भोग के लिए कोई पुजारी नहीं है।

सबसे खराब स्थिति बहादुरपुर और पिपरई में है। बहादुरपुर के 44 मंदिरों में से सिर्फ 2 में पुजारी हैं। बाकी 42 पद खाली हैं। पिपरई के 17 मंदिरों में से सिर्फ एक में पुजारी है। यहां 16 पद रिक्त हैं।

मुंगावली और शाढ़ौरा की स्थिति इनकी तुलना में बेहतर बताई जा रही है। अब प्रशासन ने इन 271 खाली पदों पर पुजारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुजारी ने ही बेची मंदिर की जमीन

जानकारी के अनुसार आय बढ़ाने की कोशिश के बीच एक बड़ा अतिक्रमण भी सामने आया है। शहर के बीच स्थित श्री गोपाल मंदिर और धनुषधारी मंदिर के नाम पर कुल 340.372 एकड़ जमीन है। इसमें से 55.59 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है।

इस मामले में धनुषधारी मंदिर के पुजारी कमलदास पर आरोप है। उन्होंने फर्जी नोटरी के जरिए सरकारी जमीन बेच दी थी। इस जमीन पर अब करीब एक हजार पक्के मकान बन चुके हैं।

पुजारी के खिलाफ पुलिस थाने में दो बार एफआइआर दर्ज हो चुकी है। इस अतिक्रमण को हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

प्रशासन का क्या कहना है

संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन ने इस मामले में जानकारी दी है। उनके मुताबिक 10 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले मंदिरों की भूमि एक साल के लिए नीलाम की जाएगी। साथ ही बताया कि जिन मंदिरों में पुजारी नहीं हैं वहां पुजारी नियुक्त कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

ओरछा रामराजा मंदिर खजाना केस 9 साल बाद भी अधूरा, पूर्व क्लर्क की FIR रद्द

एमपी न्यूज: राम मंदिर चंदा विवाद के बाद आई सामने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की दान व्यवस्था

मध्यप्रदेश न्यूज: राम मंदिर विवाद के बीच खुला महाकाल का खजाना, ऐसे होता है पैसे का हिसाब

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने सौंपी रिपोर्ट, चंपतराय सहित 14 को बनाया आरोपी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • अशोकनगर
  • संत समाज
  • मंदिर
  • नीलाम
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?