ASI सर्वे 67वां दिन: भोजशाला के अंदर यज्ञ कुंड के पास की सर्चिंग

Jitendra Shrivastava | May 28, 2024, 24:08 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के धार भोजशाला में सोमवार, 27 अप्रैल को 67वां दिन सर्वे का कार्य हुआ। भोजशाला गर्भगृह के सामने यज्ञ कुंड की ओर जो भोजशाला परिसर के आसपास बनी गैलरी मशीनों का उपयोग हुआ। ये प्रांगण पूर्व दिशा की ओर भोजशाला के सामने है...

ASI सर्वे 67वां दिन: ASI सर्वे के 67वें दिन 16 सदस्यीय टीम 36 मजदूरों के साथ 8.30 बजे भोजशाला पहुंची। आज दो GPR मशीन से भोजशाला परिसर में अंदर, यज्ञ कुंड के पास मैदान में और गैलरी में सर्वे किया गया। कल दरगाह परिसर पर GPR मशीन से सर्वे हो सकती है। इसके अलावा आज उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम जारी रहा।

भोजशाला के सामने वाले प्रांगण में की गई सर्चिंग

हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने कहा कि आज भोजशाला गर्भगृह के सामने, यज्ञ कुंड के पास और परिसर के आसपास बनी गैलरी में मशीन से सर्चिंग की गई है। भोजशाला के सामने जो प्रांगण है, वहां पर भी सर्चिंग किया गया है। साथ ही उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम जारी रहा। फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई है। आज कोई अवशेष नहीं मिला है। मशीनों से भोजशाला परिसर में अंदर, यज्ञ कुंड के समीप मैदान में गैलरी में सर्वे हुआ।

1 मीटर बाय 1 मीटर के ब्लॉक बनाए गए

जीपीआर मशीन को ब्लॉक में चलाया जा रहा है। 1 मीटर बाय 1 मीटर के ब्लॉक बनाए गए हैं। उन्हीं ब्लॉक में GPR मशीन चलाई जा रही है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के गोपाल शर्मा ने बताया कि आज (27 अप्रैल) सर्वे का 67वां दिन रहा। भोजशाला गर्भगृह के सामने यज्ञ कुंड की ओर और जो भोजशाला परिसर के आसपास गैलरी बनी हुई है। आज वहां पर मशीनों का उपयोग हुआ है। पूर्व दिशा की ओर भोजशाला के सामने की दिशा का और जो प्रांगण है। आज वहां पर भी सर्चिंग की गई। टीम कमल मौलाना परिसर भी पहुंची थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल से काम होने की उम्मीद है। उत्तरी भाग में मिट्टी हटाने का काम जारी रहा फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की गई है। आज कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुई।

कल दरगाह परिसर में भी मशीन से सर्वे हो सकता है

मुस्लिम पक्षकर अब्दुल समद ने बताया कि भोजशाला परिसर में जीपीआर मशीन चली है। परिसर के बाहर पूर्व दिशा में भी जीपीआर मशीन चली है। आज दरगाह परिसर में भी टीम गई थी, हो सकता है कि कल दरगाह परिसर में भी मशीन से सर्वे हो। स्मारक में जो ट्रेंच चल रही थी वह आज बंद थी। उत्तर की तरफ जो लेवलिंग के नाम पर खुदाई की जा रही है, वह आज भी जारी रहा। मोल्डिंग के टुकड़े ही मिले हैं, कुछ विशेष नहीं मिला है।

Tags:
  • ASI सर्वे 67वां दिन
  • दरगाह परिसर
  • भोजशाला परिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा