ग्वालियर में लैंड रिकॉर्ड के Joint Commissioner के साथ मारपीट

BP shrivastava | Mar 10, 2024, 20:46 IST
Share
Thesootr
ग्वालियर कोतवाली थाने में मारपीट की रिपोर्ट लिखवाते लैंड रिकॉर्ड के जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन। दूसरे चित्र में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।

ग्वालियर में मामूली विवाद पर युवक और उसकी दोस्त ने लैंड रिकॉर्ड के जाॅइंट कमिश्नर अखिलेश जैन के साथ मारपीट कर दी। विवाद कार में टक्कर होने पर हुआ। अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। घटना शनिवार रात गस्त का ताजिया के पास की है।

GWALIOR. ग्वालियर में मामूली विवाद पर युवक और उसकी महिला दोस्त ने लैंड रिकॉर्ड के जॉइंट कमिश्नर ( Joint Commissioner ) अखिलेश जैन के साथ मारपीट कर दी। विवाद की वजह अधिकारी की कार का आरोपियों की कार में बैक करते समय टक्कर लग जाना बताया गया है। हालांकि, आरोपियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामला शनिवार रात साढ़े दस बजे का है। घटना गश्त के ताजिया क्षेत्र की है।

अधिकारी ने कहा- आरोपी ने थप्पड़ मारा


जानकारी के मुताबिक अफसर की कार बैक करते समय आरोपियों की कार से टच हो गई। इससे नाराज आरोपियों ने कार से उतर कर अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और रॉड से पीटने का भी आरोप लगाया जा रहा है। बताते हैं कि मारपीट में अफसर के ट्रैक सूट भी फट गया। आरोपी युवक-युवती ने अधिकारी को बचाने वालों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। जब आरोपियों को पता चला कि जिसके साथ उन्होंने मारपीट की, वे अधिकारी हैं तो दोनों तत्काल वहां से भाग गए।

ये खबर भी पढ़ें... युवा संगीतकार Shrikar का Shiv Tadav Strota fusion खूब सुना जा रहा

गश्त का ताजिया के पास की घटना


बताते हैं कि जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन शनिवार रात को परिवार के साथ प्रवचन सुनकर घर लौट रहे थे। तभी गश्त का ताजिया स्थित सराफा स्कूल के पास आरोपी युवक-युवती ने अपनी कार ( DL9C AW 9352 ) बीच सड़क पर खड़ी कर दी। कार युवती चला रही थी। इस कार के आगे अधिकारी की कार पार्क थी। इसी दौरान बैक करते समय अफसर की कार आरोपी की कार से टच हो गई और फिर उन्होंने अफसर के साथ मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें... Kuno National Park में मादा चीता गामिनी ने दिया 5 बच्चों को जन्म

बीच-बचाव करने वालों से भी मारपीट की


आरोपी युवक कार से नीचे उतरा और अधिकारी जैन से झगड़ा करने लगा। बाद में युवती भी आ गई। अधिकारी को बचाने आए प्रदीप पांडे, उनके भाई गजानंद पांडे और भतीजे वैभव से भी आरोपियों ने मारपीट की। उन्हें भी चोट आई हैं। मारपीट करने के बाद आरोपी युवती को बैठाकर कार से भाग गए।कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... Gwalior में flights की वर्षा Jabalpur में आकाल, तन्खा ने न्याय मांगा

सॉरी बोला, फिर भी युवक ने मारपीट की


लैंड रिकॉर्ड के जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन ने बताया, 'गश्त के ताजिया के पास बने कुमकुम अपार्टमेंट में पंडितजी आए हैं। मैं पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रवचन सुनने आया था। बैक करते हुए मेरी कार पीछे खड़ी कार से टच हो गई। मैंने उसके मालिक को सॉरी भी बोला, लेकिन उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। इस बीच ठेले पर रखी रॉड उठाकर उसने मेरी पीठ पर मारी और बचाव में आए पिताजी को भी धक्का दे दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा।'

Tags:
  • Gwalior
  • Joint Commissioner
  • लैंड रिकॉर्ड
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?

By Ramanand Tiwari

बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

By Sanjay Gupta

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी

By VINAY VERMA

अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज

By

Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा

By Umeshwari Baghel

दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा