विधानसभा चुनाव की जिन सीटों पर सीएम मोहन यादव ने बजाई मुरली, एक को छोड़ सभी में मिली जीत

Sandeep Kumar | Oct 09, 2024, 24:34 IST
Share
WhatsApp Image 2024-10-09 at 00.31.26
WhatsApp Image 2024-10-09 at 00.31.26

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन दोनों राज्यों में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बीजेपी के प्रचार किया। मोहन ने जिन सीटों में प्रचार करने पहुंचे थे उनमें एक सीट को छोड़कर सभी पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है।

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। इन नतीजों में खास बात यह रही है कि जिन सीटों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रचार किया था, एक को छोड़कर उन सभी सीटों पर बीजेपी की फतह हुई है। सिर्फ झज्जर सीट पर पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा है। मोहन यादव ने हरियाणा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। जिनमें से 4 सीटों पर पार्टी की जीत हुई है।

भिवानी विधानसभा सीट

भिवानी विधानसभा के मेन चौक नंदगांव में भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सीट का परिणाम भी बीजेपी के आशा भरा रहा। यहां पार्टी के घनश्याम सर्राफ ने कांग्रेस के ओम प्रकाश को 32 हजार 714 मतों से हराया।

बवानी खेड़ा विधानसभा सीट

बवानी खेड़ा (SC) सीट पर सीएम मोहन यादव की एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी बीजेपी के कपूर सिंह वाल्मिकी को 21 हजार 779 वोटों से जिताया है और कांग्रेस के प्रदीप नरवाल को हरा दिया।

तोशाम विधानसभा सीट

हरियाणा की तोशाम सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी के लिए चुनावी हुंकार भरी थी, जहां परिणाम सफल रहा। इस चुनाव में श्रुति चौधरी को 76 हजार 414 वोट मिले। बीजेपी की प्रत्याशी ने कांग्रेस कैंडिडेट अनिरुद्ध चौधरी को 14 हजार 257 वोटों से पराजित किया है।

झज्जर विधानसभा सीट

हालांकि, हरियाणा की झज्जर विधानसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक रोड शो जीत नहीं दिला पाया. इस सीट पर कांग्रेस की गीता भुक्कल ने विजयी परचम फहराया है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार कप्तान सिंह बीरढाना को हार मिली। इसके अलावा जम्मू की सांबा सीट पर भी सीएम मोहन यादव ने प्रचार किया था जहां से बीजेपी को जीत मिली है।

हरियाणा में बीजेपी की जीत से सीएम मोहन गदगद

बीजेपी को मिली अप्रत्याशित सफलता से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी खुश हैं। उन्होंने सीहोर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा, कहां गई जलेबी, कहां गया शक्कर, हो गया घनचक्कर, पप्पू तीसरी बार भी फेल हो गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • जम्मू कश्मीर चुनाव 2024
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा