सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे पर मारपीट, धमकी देने और अवैध वसूली के आरोप
Neel Tiwari | Jul 18, 2025, 11:32 IST
Assistant Excise Commissioner Captured CCTV Assault and Illegal Extortion jabalpur news
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे पर शराब ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे फिर विवादों में हैं। पहले ट्रेजरी चालानों में हेराफेरी कर 40 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में घिरे। फिर भोपाल में शराब के अवैध परिवहन के मामले में आरोप लगे। अब संजीव दुबे पर जबलपुर में शराब ठेकेदारों और कर्मचारियों से मारपीट और अवैध वसूली के आरोप हैं।
गुरुवार शाम सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे ने जबलपुर के बरेला इलाके की शराब दुकानों पर औचक निरीक्षण के नाम पर पहुंचकर ऐसा बवाल किया कि अब मामला मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री तक पहुंच चुका है। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार अजय सिंह बघेल के बरेला नंबर 1 दुकान में गद्दीदार उपेंद्र मिश्रा से मालिक के बारे में पूछताछ के दौरान उसे लात-घूंसे से पीटा। दौरान आबकारी विभाग पर अवैध वसूली के भी आरोप लगे। यही नहीं, उन्होंने दुकान के बाहर मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की और खुलेआम कहा, “मालिक से कहो कि दुकान सरेंडर कर दे, वरना बर्बाद कर देंगे।”
इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। आरोपों के मुताबिक, संजीव दुबे और उनके साथ मौजूद स्टाफ ने एक दुकान में लगे कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे सबूत मिटाने की आशंका और गहरा गई है। देर रात इस पूरे मामले को लेकर बरेला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
खबर यह भी...जबलपुर कलेक्टर का ट्रांसफर निरस्तीकरण आदेश रद्द, NHM की सलोनी सिडाना और कलेक्टर दीपक सक्सेना को नोटिस
ठेकेदार अजय सिंह बघेल के मुताबिक, संजीव दुबे ने बरेला स्थित उनकी चार दुकानों पर तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। गालियों की बौछार के साथ मारपीट का सिलसिला चलता रहा। इस उत्पात से घबराकर चारों दुकानों के सेल्समैन अपनी ड्यूटी छोड़कर चले गए। इससे न सिर्फ बिक्री ठप हो गई, बल्कि ठेकेदार को यह डर भी सताने लगा है कि यदि कर्मचारी नहीं लौटे, तो लाइसेंस फीस समय पर नहीं भर पाएंगे और लाइसेंस निरस्त हो सकता है।
ठेकेदार ने प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि बरेला के बाद संजीव दुबे धनपुरी दुकान पहुंचे, वहां भी सेल्समैन अमर गुप्ता के साथ मारपीट की गई और सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर लिया गया। इसके बाद पड़वार दुकान और बरेला नंबर 2 में भी कर्मचारियों से गाली-गलौच की गई। संजीव दुबे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि "अब इस जिले में दुकान नहीं चलाने दूंगा, सभी पर 34(2) का केस बनाकर जेल भेज दूंगा।"
खबर यह भी...महिला एसपी की आवाज में ठगी करने वाला जबलपुर का 9वीं पास ठग गिरफ्तार
संजीव दुबे ने अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर मीडिया से अनुरोध किया है कि आबकारी विभाग से संबंधित किसी भी जानकारी या प्रतिक्रिया के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी दृगचंद चतुर्वेदी से ही संपर्क करें। इससे विभागीय पारदर्शिता को लेकर और सवाल खड़े हो गए हैं।
यह पहला मामला नहीं है जब जबलपुर का आबकारी विभाग विवादों में आया हो। इससे पहले भी एमआरपी से ऊंची दरों पर शराब बिक्री की शिकायतें सामने आई थीं। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि कलेक्टर को स्वयं जांच के लिए पटवारी के द्वारा दुकानों से शराब खरीदनी पड़ी थी। लेकिन उसके बाद भी ठेकेदारों पर कार्रवाई होती रही और सिंडिकेट से जुड़ी मनमानी बरकरार है।
खबर यह भी...जबलपुर में साईं फिटनेस जिम से सामने आया लव जिहाद का मामला, आरोपी अमन खान गिरफ्तार
इस पूरे मामले ने आबकारी ठेकों में दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। ठेकेदार अजय सिंह बघेल ने कहा है कि यदि यह उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाइसेंस की पूरी फीस समय पर जमा की जा रही है, फिर भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
मारपीट, धमकी, गैरकानूनी रूप से डीवीआर ले जाना इन सभी आरोपों के बैरिया चर्चा भी तेज हो रही है कि जबलपुर में चल रहे सिंडिकेट को एक्स रकम आबकारी विभाग को देनी होती है और इसमें लेट लतीफी करने वालों से आबकारी विभाग खुद निपटता है, और इसी रकम को लेकर यह मारपीट की गई है। इस वीडियो के सामने आने के बावजूद यदि विभागीय कार्रवाई नहीं होती, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि कहीं पूरी व्यवस्था में ही गड़बड़ी तो नहीं? सवाल ये भी है कि क्या छोटे ठेकेदारों पर दबाव बनाकर कोई बड़ा सिंडिकेट जबलपुर की शराब दुकानों पर कब्जा जमाना चाहता है या आबकारी विभाग भी इसी सिंडिकेट का हिस्सा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Tags : Mp latest news | Jabalpur News | सहायक आयुक्त आबकारी संजीव दुबे | मध्य प्रदेश न्यूज | एमपी आबकारी विभाग | अवैध शराब
दुकानों में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौच और धमकी
वीडियो फुटेज में घटना कैद, डीवीआर भी ले गए साथ
खबर यह भी...जबलपुर कलेक्टर का ट्रांसफर निरस्तीकरण आदेश रद्द, NHM की सलोनी सिडाना और कलेक्टर दीपक सक्सेना को नोटिस
कर्मचारी डर के मारे भागे
सहायक आयुक्त संजीव दुबे का पूरा मामला 5 पॉइंट्स में...
| |
धनपुरी और पड़वार दुकानों में भी दोहराई गई वही कहानी
खबर यह भी...महिला एसपी की आवाज में ठगी करने वाला जबलपुर का 9वीं पास ठग गिरफ्तार
पोस्टर लगाकर मीडिया से संपर्क न करने की अपील
शराब दुकानों में खुलेआम एमआरपी से ऊपर वसूली का आरोप पहले से
आबकारी आयुक्त का बयान – मामले की जांच पुलिस करेगी
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने कहा, मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है कि संजीव दुबे ने किसी से मारपीट की है। यदि ऐसा हुआ है, तो संबंधित व्यक्ति थाने में शिकायत दर्ज कराए। पुलिस जांच करेगी और विभाग का ऐसे विवादों से कोई लेना-देना नहीं है।
सरेंडर करो वरना तबाह कर दूंगा
क्या वसूली कर रहे हैं संजीव दुबे
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Tags : Mp latest news | Jabalpur News | सहायक आयुक्त आबकारी संजीव दुबे | मध्य प्रदेश न्यूज | एमपी आबकारी विभाग | अवैध शराब
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari