एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र AIMP की नई कार्यकारिणी बनी, मेहता फिर अध्यक्ष, व्यास सचिव बने
Sanjay Gupta | Oct 07, 2024, 21:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-07T200636.946
एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में साल 2024-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों को चुना गया। हाल ही में एजीएम में निर्विरोध चुनकर आए सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों के लिए एकराय के लिए बैठक की है।
INDORE. इंदौर के उद्योगपतियों की सबसे बड़ी संस्था एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री ( AIMP ) की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। एक बार फिर दो साल के लिए योगेश मेहता को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसहमति से चुना गया और तरूण व्यास को भी फिर से सचिव पद के लिए चुना गया है।
एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में साल 2024-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों को चुना गया। हाल ही में एजीएम में निर्विरोध चुनकर आए सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों के लिए एकराय के लिए बैठक की है। इसमें तय हुआ कि मेहता और व्यास को ही फिर से अहम जिम्मेदारी दी जाए। सभी ने इस पर मुहर लगा दी।
नवगठित कार्यकारिणी समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश भाटिया, उपाध्यक्ष द्वय प्रकाश जैन एवं हरीश नागर, सह सचिव अमित धाकड़ एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल पालीवाल को पुनः चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद डफरिया, सतीश मित्तल, नवीन धूत, जे. पी. नागपाल के अलावा पहली बार कमलेश त्रिवेदी, सचिन बंसल, अजयसिंह दासुंदी एवं एकमात्र महिला सदस्य श्रेष्ठा गोयल को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की नवीन कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
एसोसिएशन की प्रोग्रेसिव पेनल के वरिष्ठ संयोजक टीम सदस्य ओम धूत, मोहनसिंह रघुवंशी, दिनेश भट्ट के मार्गदर्शन में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ है। संयोजक टीम द्वारा निवृत्तमान कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्यकाल में उद्योगहित में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों, सहयोग एवं सेवाओं को सराहा गया और नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
दो साल के लिए होगी कार्यकारिणी
बाकी पदों पर यह रहेंगे
इनके मार्गदर्शन में हुई नई कमेटी गठित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari