पटरी पर उतरे महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु, घंटों तक ट्रेन को रोककर रखा

Neel Tiwari | Jan 28, 2025, 10:41 IST
Share
thesootr
thesootr

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ा लोगों का जनसैलाब उस समय बेकाबू हो गया जब इटारसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के अंदर यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिली।

महाकुंभ जाने का ऐसा जुनून की ट्रेन के सामने आकर उसका ही रास्ता रोक दिया। ट्रेन में जगह ना मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने पटरी पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया साथ ही रेलवे पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

जाने पूरा मामला

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर जिला अंतर्गत गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हंगामा मच गया जब इटारसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को यात्रियों के द्वारा ट्रेन में जगह ना मिलने की वजह से पटरी पर उतर कर उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद मौके पर जीआरपी और गाडरवारा पुलिस के द्वारा स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए ट्रेन को रवाना करवाया गया।
खबर यह भी...महाकुंभ जाने की वजह से दंपति के रिश्ते में बढ़ा तनाव, कोर्ट पहुंचा मामला

ट्रेन में जगह ना मिलने से गुस्साई भीड़

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ा लोगों का जन सैलाब उस समय बेकाबू हो गया जब इटारसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के अंदर यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिली। नाराज यात्रियों ने जमकर उत्पात मचाया ट्रेन की खिड़कियों के कांच तक फोड़ दिए गए साथ ही ट्रेन में चढ़ने के दौरान आपस में मारपीट भी हुई। इस दौरान बड़ी देर तक यात्रियों के द्वारा हंगामा किया गया। इस पूरे हंगामे की वजह बोगियों के गेट नहीं खोले जाने की है।

खबर यह भी...महाकुंभ 2025: MP के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

यात्रियों ने अंदर से बन्द कर लिए बोगियों के गेट

इस पूरे मामले में यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन में इस स्टेशन के पहले के स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों के द्वारा अन्दर से बोगियों के गेट को बंद कर लिया गया जिससे किसी को अंदर चढ़ने का मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद जीआरपी के द्वारा भी गेट को खुलवाने का प्रयास नहीं किया गया जिसके खिलाफ गुस्साई भीड़ ने ट्रेन के इंजन के समाने पटरी पर उतर कर ट्रेन को आगे जाने से रोक लिया।

खबर यह भी...मौनी अमावस्या 2025 : जानें स्नान-दान, सिद्धि योग और माघी अमावस्या का महत्व

स्थानीय और रेलवे पुलिस ने पाया स्थिति पर नियंत्रण

यात्रियों के द्वारा ट्रेन को रोक लिए जाने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी के द्वारा स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए यात्रियों को समझाइश दी गई साथ ही किसी भी अनैतिक कदम उठाए जाने से रोका गया। गुस्साई भीड़ को शांत कराने के बाद ट्रेन को भी रवाना करवाया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Narsinghpur
  • सीट विवाद में ट्रेन पर पथराव
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि