DIG पर हमला करने वाला अमेजन में करता है काम, दूसरा TCS में इंजीनियर

thesootr | Oct 28, 2024, 12:19 IST
Share
dig_car.
dig_car.

इंदौर नारकोटिक्स डीआईजी महेश चंद्र जैन की कार पर हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है।

इंदौर नारकोटिक्स के डीआईजी महेश चंद्र जैन की कार पर टॉमी लेकर हमला करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साथ ही उनकी कार को भी जप्ती में ले लिया है। खजराना थाने पर आरोपी युवक यश अरोरा और उसके भाई प्रतीक अरोरा दोनों पर केस दर्ज हुआ है।

एक अमेजन कंपनी में तो दूसरा टीसीएस में

पूछताछ में सामने आया है कि यश अरोरा अमेजन कंपनी में काम करता है और वही प्रतीक टीसीएस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि गुस्से में आकर वह ऐसी हरकत कर गए। डीआईजी की कार से रेडिसन चौराहे पर आगे निकलने में टक्कर हो गई, बाद में नुकसान के चलते आगे जाकर अरोरा ने कार रोकी और डीआईजी की कार के आगे लगाकर टॉमी लेकर आया और कार की हेड लाइट फोड़ दी। उस दौरान कार में खुद डीआईजी भी बैठे थे, जब यह कार पर हमला हुआ। उनकी कार पर बत्ती भी लगी हुई थी लेकिन युवक ने गुस्से में आकर हमला कर दिया।

roade.
roade.

DIG नारकोटिक्स की कार पर हमला, टॉमी लेकर युवक मारने दौड़ा

घटना कहां घटी?

यह घटना शनिवार दोपहर में एमआर 10 पर सी 21 बिजनेस पार्क के पास हुआ। आरक्षक सूरज डीआईजी की कार को चला रहा था। शासकीय कार अर्टिगा एमपी 03 ए 8998 वह चला रहे थे और साथ में डीआईजी जैन भी थे। वलेनो कार एमपी 09 सीटी 0463 के वाहन चालक व साथी पर पुलिस ने केस किया है।

DIG नर्मदापुरम राजपूत को हटाया, अतुलकर को सौंपा प्रभार, ADG पवन श्रीवास्तव को नारकोटिक्स का प्रभार, 9 IPS को नई जिम्मेदारी

कल एक आदमी का दिन खराब था: डीआईजी

इस घटना पर डीआईजी जैन की प्रतिक्रिया भी आई है, उन्होंने कहा कि मैं यहीं कहूंगा कि कल एक व्यक्ति का दिन खराब था। कार निकालने की जल्दी में वह टकरा कर निकला, इससे उसकी कार का बंपर निकल गया। इस बात से वह गुस्सा हो गया था। उसने आगे कार रोकी और टॉमी निकालकर हेडलाइन पर मार दिया। मैंने पुलिस को फोन कर सूचित किया। बाद में ड्राइवर ने थाने में केस दर्ज करा दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • DIG
  • tcs
  • अमेजन
  • इंदौर नारकोटिक्स
  • TCS Jobs
  • DIG Mahesh Chandra Jain
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में