यात्री ध्यान दें : पुणे-दानापुर-पुणे के बीच दो-दो ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन
Jitendra Shrivastava | Jul 22, 2024, 20:50 IST
thesootr
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-दानापुर-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन की दो-दो ट्रिप के संचालन का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर जाएगी...
यात्री ध्यान दें : पश्चिम मध्य रेल प्रशासन भोपाल ने अतिरिक्त यात्रियों के यातायात और सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01421/01422 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन की दो-दो ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन में पूरे एयर कंडिशंड इकोनॉमिक तृतीय श्रेणी के कोच हैं। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर रुककर जाएगी।
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
ऐसे चलेगी ये गाड़ियां...
- गाड़ी संख्या 01421 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 21 और 25 जुलाई को पुणे स्टेशन से रात 19:55 बजे चलकर अगले दिन इटारसी 12:05 बजे जबलपुर 15:35 बजे, कटनी 16:55 बजे, सतना 18:20 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन बुधवार सुबह 04:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01422 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 और 27 जुलाई को दानापुर स्टेशन से सुबह 06:30 बजे चलकर सतना 17:30 बजे, कटनी 18:55 बजे, जबलपुर 21:30 बजे पहुंचेगी। अगले दिन इटारसी रात 01:40 बजे और शाम 17:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
ये रहेंगे गाड़ी के हॉल्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari