चुनाव के पहले का ऑडियो: पटवारी के खास जय हार्डिया, मोती सिंह को बोल रहे- निर्दलीय नहीं कांग्रेस प्रत्याशी का भरना है फॉर्म

Sanjay Gupta | Jul 19, 2024, 20:51 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-19T202141.577
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-19T202141.577

ऑडियो कांग्रेस के डमी प्रत्याशी मोती सिंह पटेल और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के खास व अधिवक्ता जय हार्डिया के बीच का है। इस ऑडियो में मोती सिंह को कहा जा रहा है कि उन्हें निर्दलीय नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर ही फार्म भरना है।

INDORE. लोकसभा चुनाव के पहले का एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो कांग्रेस के डमी प्रत्याशी मोती सिंह पटेल और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के खास व अधिवक्ता जय हार्डिया के बीच का है। हार्डिया स्टेट बार काउंसिल के मेंबर भी है। इस ऑडियो में मोती सिंह को कहा जा रहा है कि उन्हें निर्दलीय नहीं बल्कि कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर ही फार्म भरना है। द सूत्र वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह है ऑडियो में

मोती सिंह- मैं मोती सिंह बोल रहा हूं, फार्म फिर निर्दलीय का ही भरवा रहे हैं
जय- नहीं, नहीं डमी फार्म रहता है
मोती सिंह- वकील साहब तो बता रहे हैं कि निर्दलीय भर रहे हैं, दस लोगों को बुलाया है, वकील साहब से बात करो
जय- भैय्या यह कांग्रेस की ओर से फार्म होगा, जिसको बी फार्म मिलता है वह प्रत्याशी हो जाता है. , यदि अक्षय के फार्म में कोई गड़बड़ी हुई तो बी फार्म मोती भैय्या को मिल जाएगा। केवल एक प्रस्तावक रहेगा, निर्दलीय का फार्म नहीं भरवाना है।
वकील- तो फिर फार्म निर्दलीय नहीं भरवाना है
जय- अरे निर्दलीय नहीं भरवाना है, कांग्रेस की ओर से भरवाना है
वकील- फिर एजेंट के नाम डालना है, 25 हजार रुपए भरना, प्रस्तावक अमित शर्मा है
जय- एक ही प्रस्तावक बनवाना है

जय हार्डिया ने 'द सूत्र' को यह बताया

जय हार्डिया ने द सूत्र को बताया कि यह गंदी राजनीति हो रही है प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ। ऑडियो मैंने नहीं सुना मुझे सच-झूठ नहीं पता, लेकिन हम चुनाव का फार्म भरवाने के लिए तीन दिन तक मोती सिंह जी के पीछे रहे, लेकिन वह अंतिम दिन डेढ बजे आए। मेरे पास अक्षय के विकल्प के तौर पर कांग्रेस के प्रत्याशी तौर पर इनका फार्म भरवाने के लिए केवल डेढ घंटे मिले और पूरी ईमानदारी के साथ इनका फार्म भरवाया। जो फार्म मान्य हुआ क्योंकि पूरा सही भरा था। अब अक्षय अधिकृत प्रत्याशी थे इसलिए बी फार्म उन्हें दिया गया और यह नहीं होने से बाद में उनका फार्म कमेटी से खारिज हो गया।

क्या हुआ निर्दलीय फार्म नहीं भरवाने से ?

प्रदेश कांग्रेस ने गुजरात सूरत की घटना के बाद तय किया था कि हर लोकसभा में कांग्रेस का डमी प्रत्याशी भी उतरेगा और वह फार्म बाद में वापस ले लेगा। इंदौर में मोती सिंह को कांग्रेस के प्रत्याशी तौर पर भरवाया गया। राष्ट्रीय दल से होने पर प्रत्याशी को एक प्रस्तावक लगता है और निर्दलीय पर दस लगते हैं। स्क्रूटनी के दौरान मोती सिंह का नाम खारिज हो गया क्योंकि उनके पास फार्म बी नहीं था वह अक्षय के पास था, लेकिन 29 अप्रैल को अक्षय के नाम वापस ले लिया। मोती सिंह ने दलील दी कि उनका फार्म मान्य किया जाए। वह हाईकोर्ट तक गए लेकिन नियमो के तहत कहा गया कि उनके पास दस प्रस्तावक निर्दलीय के तौर पर होने थे वह थे ही नहीं इसलिए फार्म मान्य नहीं किया जा सकता है। यानी मोती निर्दलीय फार्म भरते तो कांग्रेस अक्षय के नाम वापस लेने के बाद भी लोकसभा चुनाव में बनी रहती।

अजय चौरड़िया ने भी अभी लगाए थे पटवारी पर आरोप

हाल ही में कांग्रेस के आर्थिक व व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने आरोप लगाए थे कि अक्षय बम और जीतू पटवारी की मिलीभगत रही है, इसलिए वह बीजेपी में गए। पहले से ही अक्षय बीजेपी नेताओं के साथ थे, यह जानते हुए भी जीतू ने उन्हें अपनी गारंटी पर टिकट दिलवाया और आज भी अक्षय और जीतू के संबंध बने हुए हैं।

क्या हुआ था नाम वापसी कांड में ?

अक्षय ने 29 अप्रैल को विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी मेंबर जीतू यादव व अन्य के साथ जाकर नाम वापस ले लिया। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ वह गाड़ी में रवाना हो गए और बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद मोती सिंह को प्रत्याशी बनाने के लिए जोर लगाया लेकिन उनका फार्म पहले ही खारिज हो चुका था। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी विहीन हो गई और फिर नोटा पर मुहर लगाने का अभियान चलाया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta


Tags:
  • जीतू पटवारी
  • ऑडियो वायरल
  • मोती सिंह पटेल
  • अक्षय बम
  • जय हार्डिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा