BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का विवादित बयान, इस्लाम को लेकर कह दी ये बात

Rohit Sahu | Published:
Share
bjp mla chintamani malviya
bjp mla chintamani malviya

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। नागपुर में झड़पों के बीच पत्थरबाजी और आगजनी हुई। इस बीच बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने विवादित बयान दिया है।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से औरंगजेब की कब्र (Aurangzeb's Tomb) को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक (Violent) हो गया है। नागपुर में सोमवार को दो गुटों के बीच झड़प (Clashes between Two Groups) के बाद माहौल बिगड़ गया। इस बीच, मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय (BJP MLA Chintamani Malviya) ने औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादित बयान दिया।

क्या बोल गए बीजेपी विधायक

इस्लाम में कब्र का कोई महत्व नहीं है। अरब में कब्रें नहीं होतीं। भारत में कब्र बनाने का मकसद सिर्फ जमीन पर कब्जा करना है। मुसलमान कब्र को नहीं मानता और हिंदू इसे स्वीकार नहीं करता, इसलिए इसे हटा देना चाहिए।" उनके इस बयान के बाद राजनीति और भी गर्मा गई है।

औरंगजेब की कब्र पर सियासत तेज

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब सपा नेता अबु आजमी (SP Leader Abu Azmi) ने औरंगजेब की तारीफ की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन तब तक मामला बढ़ चुका था। इसके बाद, कई हिंदू संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र हटाना नहीं आसान, सरकार को करनी होगी ये मशक्कत, क्या कहता है कानून

महाराष्ट्र हिंसा में अबतक क्या हुआ

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि दक्षिणपंथी समूहों ने कब्र को हटाने की धमकी दी है। पुलिस ने आगंतुकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और पर्यटकों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कब्र हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा है, जिसके बाद पुलिस ने खुल्ताबाद शहर में कई सुरक्षा चौकियां स्थापित की हैं।

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • History of Babur-Aurangzeb
  • Nagpur
  • नागपुर
  • Aurangzeb
  • औरंगजेब
  • नागपुर न्यूज
  • चिंतामणि मालवीय
  • औरंगजेब की कब्र
  • बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय
  • aurangzeb tomb controversy
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर