एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में आस्ट्रेलियन नागरिक से बड़ी ठगी

Sandeep Kumar | Jul 05, 2024, 15:35 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T152636.671
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T152636.671

इंदौर साइबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने आस्ट्रेलियन नागरिक के साथ एप बनाने के नाम पर करीब 1 करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी के पास से पुलिस ने वेबसाइट की होस्टिंग की ऑनरशिप के दस्तावेज जब्त किए हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर ( Indore ) में वेबसाइट, एप बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने आस्ट्रेलियन नागरिक के साथ 1 करोड़ रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि फरियादी आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया का रहने वाला है। महेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आस्ट्रेलिया के रहने वाले नागरिक ने वेबसाइट का डोमेन स्वयं खरीदा था। इसके बाद उसने काम करने के लिए पैसे लिए।

साइबर सेल की गिरफ्त में आरोपी

इंदौर साइबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने आस्ट्रेलियन नागरिक के साथ एप बनाने के नाम पर करीब 1 करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी के पास से पुलिस ने वेबसाइट की होस्टिंग की ऑनरशिप के दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

होस्टिंग को साइबर सेल ने अपने कब्जे में ले लिया

वेबसाइट की होस्टिंग पहले आस्ट्रेलियन नागरिक ने hostgeek पर ली थी। इसके बाद आरोपी महेंद्र के कहने पर उसने होस्टिंग ट्रांसफर कर दी थी। महेंद्र वेबसाइट पर जो भी काम कर रहा था, उसका सी पेनल आस्ट्रेलियन नागरिक एक्सेस नहीं कर पा रहा था।

आरोपी जो वेबसाइट बना रहा था, उसके जरूरी साक्ष्य नष्ट ना हों, इसके लिए वेबसाइट की होस्टिंग को कोर्ट की अनुमति के बाद साइबर सेल ने अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत में आरोप है कि महेंद्र ने वेबसाइट, एपल कंपनी के डिवाइस पर चलाने के लिए डेवलप, वेबसाइट चलाने के लिए होस्टिंग सर्वर भी अपने पास ही रखा हुआ था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore
  • साइबर सेल
  • आस्ट्रेलियन नागरिक से ठगी
  • इंदौर में एक करोड़ रुपए की ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा