उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ऑटो ड्राइवर भरत सोनी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

Rahul Garhwal | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ऑटो ड्राइवर भरत सोनी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ऑटो ड्राइवर भरत सोनी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ऑटो ड्राइवर भरत सोनी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है।

नासिर बेलिम रंगरेज, UJJAIN. उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भरत सोनी ऑटो चलाता है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने गई तो उसने भागने की कोशिश की। दीवार से टकराकर आरोपी घायल हो गया है।

27 सितंबर को खून से लथपथ पाई गई थी नाबालिग

12 साल की लड़की 27 सितंबर को एक आश्रम के पास खून से लथपथ पाई गई थी। वो करीब 8 किलोमीटर तक मदद के लिए भटकती रही। उसे चरक अस्पताल में इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई थी।

सतना की रहने वाली है पीड़िता

इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT गठित की है। टीम ने उज्जैन के इंदौर रोड और बड़नगर रोड पर लगे 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज इकट्ठा किए हैं। जिन्हें खंगाला जा रहा है। साथ ही ये पता चला है कि नाबालिग प्रयागराज नहीं बल्कि सतना की रहने वाली है। वो 24 सितंबर को सतना से बस के जरिए उज्जैन पहुंची थी। दरअसल, पुलिस ने नाबालिग की बोली से उसके प्रयागराज से होने का दावा किया था।

ये खबर भी पढ़िए..

अब दतिया में युवक को गले में पट्टा बांधकर कुत्ता बनाने का वीडियो सामने आया, वीडियो साल भर पुराना, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच चल रही है- एसपी

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि 28 सदस्यों की समिति टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल की है। सीसीटीवी फोटोज की मदद से एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया। शर्मा ने बताया कि हमें ऑटो के आगे और पीछे की सीट पर कुछ ब्लड मिला। ऑटो चालक ने पूछताछ में बताया कि ऑटो चालक बच्ची के संपर्क में आया था। एसपी ने बताया कि नाबालिग सतना से बस में उज्जैन आई थी। इसमें आगे की जांच जारी है।

Tags:
  • Ujjain rape case
  • उज्जैन रेप केस
  • 12 साल की बच्ची से रेप
  • accused auto driver arrested
  • Bharat Soni arrested
  • accused injured in police encounter
  • 12 year old girl raped
  • आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
  • भरत सोनी गिरफ्तार
  • पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा