बैतूल के साइंटिस्ट दंपती की ग्लोबल पहचान, स्टैनफोर्ड की टॉप साइंटिस्ट लिस्ट में लगातार दूसरी बार आए बड़िये पति- पत्नी
Pratibha ranaa | Sept 22, 2024, 08:14 IST
बैतूल के साइंटिस्ट दंपती
बैतूल के डॉ. आशीष और डॉ. नीति बड़िये लगातार दूसरी बार स्टैनफोर्ड की शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। वे भारतीय फोरेंसिक विज्ञान में टॉप 10 में हैं।
बैतूल के फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. आशीष बड़िये ( Dr Ashish Badiye ) और उनकी पत्नी डॉ. नीति बड़िये ( Dr Neeti Badiye ) ने एक बार फिर दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर ( Stanford University scientist list ) द्वारा जारी की गई है। डॉ. आशीष और डॉ. नीति फिलहाल नागपुर के शासकीय फोरेंसिक विज्ञान संस्थान में कार्यरत हैं।
ये खबर भी पढ़िए...बैतूल में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की पत्नी मधु पांसे पर 1 लाख 30 हजार का बिल बकाया, जानें और किसने नहीं भरा बिल
डॉ. नीति ने 60 से ज्यादा शोध दुनिया की पॉपुलर रिसर्च पेपर जैसे नेचर, द लैंसेट और जर्नल ऑफ फॉरेंसिक एंड लीगल मेडिसिन में पब्लिश किए हैं। स्प्रिंगर पब्लिकेशन द्वारा ए टेक्स्टबुक ऑफ फॉरेंसिक साइंस और सीआरसी प्रेस द्वारा फॉरेंसिक माइक्रोस्कोपी: ट्रुथ अंडर द लेंस जैसी पुस्तकों का संपादन भी इनके नाम है। इनके अलावा, अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों में इनके 35 से अधिक अध्याय पब्लिश हुए हैं।
डॉ. आशीष और डॉ. नीति के नाम दो पेटेंट दर्ज हैं। इनमें से एक पब्लिश और एक दायर है। उन्हें 2023 में नागपुर पेटेंट फेस्ट में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सर्वश्रेष्ठ पेटेंट पुरस्कार (टॉप-10) से नवाजा गया था।
डॉ. आशीष ने पिछले 13 वर्षों में फोरेंसिक साइंस के विभिन्न पहलुओं पर देशभर में पुलिस अधिकारियों, लोक अभियोजकों और विश्वविद्यालयों में अनेक व्याख्यान दिए हैं। उन्हें 2023 में दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान सम्मेलन में फोरेंसिक उत्कृष्टता पुरस्कार और 2019 में सागर, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मेलन में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. नीति लगभग 12 वर्षों से फोरेंसिक साइंस में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 2023 में नागपुर शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों ग्लोबल वूमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
भारत के 5351 शोधकर्ता शामिल
16 सितंबर 2024 को जारी इस सूची में भारत के 5351 शोधकर्ताओं के नाम शामिल हैं। लीगल व फोरेंसिक मेडिसिन उप क्षेत्र में, डॉ. आशीष और डॉ. नीति क्रमशः 5वें और 4वें स्थान पर हैं। दोनों ने फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे उन्हें यह सम्मान मिला है।
फॉरेंसिक साइंस में दोनों का योगदान
आशीष इन अवार्ड से सम्मानित
डॉ. आशीष ने पिछले 13 वर्षों में फोरेंसिक साइंस के विभिन्न पहलुओं पर देशभर में पुलिस अधिकारियों, लोक अभियोजकों और विश्वविद्यालयों में अनेक व्याख्यान दिए हैं। उन्हें 2023 में दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान सम्मेलन में फोरेंसिक उत्कृष्टता पुरस्कार और 2019 में सागर, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मेलन में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नीति इन अवार्ड से सम्मानित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari