हिंदुओं के बच्चों और खुद को मिली धमकी पर क्या बोल गए धीरेंद्र शास्त्री
Sourabh Bhatnagar | Dec 05, 2024, 11:35 IST
thesootr
मीडिया से चर्चा करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बच्चों की संख्या जरूरी नहीं है बल्कि उनकी गुणवत्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही बच्चा एक हो, लेकिन वह कट्टर हिंदू होना चाहिए।
शिवपुरी के करैरा में चल रही कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बच्चों की परवरिश पर अपनी राय रखी। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या जरूरी नहीं है बल्कि उनकी गुणवत्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही बच्चा एक हो, लेकिन वह कट्टर हिंदू होना चाहिए।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 8 दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी
मीडिया से बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश ने कट्टरपंथी बलजिंदर परवाना द्वारा जान से मारने की धमकी पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, हमने यूपी के संभल के हरिहर मंदिर पर बयान दिया था। परवाना जी ने इसे गलत समझते हुए गोल्डन टेंपल (हरमंदिर साहिब) से जोड़ दिया। हमारा बयान ऐतिहासिक तथ्यों और कोर्ट के आदेश से संबंधित था।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट किया कि हरमंदिर साहिब और सिख गुरुओं के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। उन्होंने कहा, हिंदू और सिख एक हैं। इन्हें अलग नहीं किया जा सकता। हमारा बयान केवल इतिहास और धर्म के तथ्यों पर आधारित था, किसी भी समुदाय को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं।
कम से कम 3-4 बच्चे जरूरी
बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू परिवारों में कम होते बच्चों के चलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, परिवार का विखंडन रोकने और रिश्तों की मिठास बनाए रखने के लिए तीन-चार बच्चे जरूरी हैं। आज कम बच्चों के कारण चाचा, बुआ और मौसी जैसे रिश्ते समाप्त हो रहे हैं। यह न केवल कुटुंब प्रणाली को खत्म कर रहा है, बल्कि हिंदू जनसंख्या के लिए भी खतरा बन रहा है। बता दें कि उनका यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान के समर्थन में आया है।
जान से मारने की धमकी पर प्रतिक्रिया
सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA