पं. धीरेंद्र शास्त्री ने किया बिना ऑपरेशन के गांठ ठीक होने का दावा, भड़क गए मशहूर डॉक्टर
Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 15:51 IST
Dhirendra Shastri controvercy
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से बिना ऑपरेशन के गांठ ठीक होने का दावा कर रहे हैं। इस पर मशहूर सर्जन डॉ. बीएल बैरवा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से कहते नजर आ रहे हैं कि बिना ऑपरेशन के ही उसकी गांठ ठीक हो जाएगी। उनका दावा है कि यह चमत्कार बागेश्वर बालाजी की कृपा से संभव होगा। इस वीडियो पर सर्जन बीएल बैरवा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
धीरेंद्र शास्त्री पहले भी चमत्कार और आध्यात्मिक शक्तियों के दावों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें दिव्य शक्ति वाला संत मानते हैं, वहीं उनके आलोचक अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हैं। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर वैज्ञानिक सोच बनाम आस्था की बहस तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह के बाबा अंधविश्वास फैला रहे हैं। वहीं कुछ लोग डॉक्टरों पर भी आरोप लगा रहे हैं कि अस्पताल में मरीजों को लूटा जाता है।
यूपी के मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की मांग पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत के हिंदुओं को हिंदू राष्ट्र चाहिए। उन्होंने मां लक्ष्मी के नाम पर जिले का नाम रखने की अपील की। साथ ही, उन्होंने औरंगजेब, बाबर और मुगलों के नामों को भारत से मिटाने की बात कही।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
धीरेंद्र शास्त्री ने मेरठ में 27 मार्च को हनुमंत कथा के दौरान सौरभ हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार की संरचना कमजोर हो रही है, जो पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण है। उन्होंने आगे कहा कि प्यार के नाम पर शादीशुदा लोग अपने परिवारों को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, जो संस्कारों और सही परवरिश की कमी के कारण हो रहा है।
यह भी पढ़ें: मेरठ से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की क्रांति, धीरेंद्र शास्त्री बोले- बच्चे 2 ही अच्छे तो फिर चच्चे के 30 क्यों?
thesootr links
मरीजों को बेवकूफ बना रहा पाखंडी: डॉक्टर
इस वीडियो पर चिकित्सा जगत से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। मशहूर सर्जन डॉ. बीएल बैरवा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "हम क्या करें फिर, अपनी जॉब छोड़ दें? मासूम, मजबूर, गरीब मरीज़ों को बेवकूफ बनाता हुआ एक पाखंडी !
हम क्या करे फिर, आपनी जॉब छोड़ दे?🤔#surgeons
मासूम,मजबूर,गरीब मरीजों को बेवक़ूफ़ बनाता हुआ एक पाखण्डी!
pic.twitter.com/Aw8Wa9xQ7A
— Dr. B L Bairwa MS, FACS (@Lap_surgeon) March 28, 2025
वैज्ञानिक सोच बनाम आस्था
इस बयान को लेकर भी चर्चा में धीरेंद्र शास्त्री
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
सौरभ हत्याकांड पर भी दी प्रतिक्रया
यह भी पढ़ें: मेरठ से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की क्रांति, धीरेंद्र शास्त्री बोले- बच्चे 2 ही अच्छे तो फिर चच्चे के 30 क्यों?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अमेरिका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब ACB करेगी पूछताछ
By Ashish Bhardwaj
दीवाली के बाद रायपुर की हवा हुई खराब, AQI 96 पर पहुंचा; बिलासपुर-भिलाई में भी बढ़ा प्रदूषण
By Arun Tiwari
प्रोफेसर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिलेगा 9000 रुपए ग्रेड पे और एसोसिएट प्रोफेसर का पदनाम
By Kaushiki
आंगनबाड़ियों में बच्चों को रोज नहीं खाना पड़ेगा दलिया, मेन्यू में इडली-सांभर शामिल करने की तैयारी
By Arun Tiwari
किसानों को ताश और राजश्री का आदी बताया, विवाद बढ़ा तो BJP सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसी का दिल दुखा हो तो माफ कर देना
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, प्राचीन जीव का जबड़ा होने की आशंका
By Kaushiki
दिवाली ब्रेक के बाद दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा फिर से शुरू: 18 नवंबर को UP में करेगी एंट्री, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
By Arohi Raj