बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड महोत्सव की तैयारी, मोदी-मुर्मू आएंगे, 251 बेटियों का होगा विवाह

Manish Kumar | Feb 17, 2025, 21:55 IST
Share
bageshwar-dham-mass-wedding
bageshwar-dham-mass-wedding

बागेश्वर धाम में भव्य बुंदेलखंड महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के तहत 251 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

छतरपुर. प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में 19 से 26 फरवरी तक होने वाले बुंदेलखंड महोत्सव के दौरान 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। इन बेटियों में दिव्यांग, अनाथ और अत्यंत गरीब परिवारों की युवतियां शामिल हैं। विवाह समारोह महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को होगा।

सबसे खास तथ्य यह है कि इस आयोजन के लिए एक हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे। इसके बाद बागेश्वर धाम की 60 सदस्यीय टीम ने देशभर में 22 से 24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सर्वेक्षण किया। चयन प्रक्रिया के दौरान गांव वालों, पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की राय ली गई और फिर योग्य बेटियों को इस विवाह समारोह के लिए चुना गया।

इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से उपस्थित रहकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, ग्रेट खली, रॉबिन उथप्पा, पुनीत वशिष्ठ समेत कई नामचीन हस्तियां भी इस महोत्सव में भाग लेंगी।

इस महोत्सव में देश के कई प्रमुख संतों की भ्ज्ञी सहभागिता रहेगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, अयोध्या के रामदिने आचार्य महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज, गोपालमणि महाराज मौजूद रहेंगे।



बेटियों को जरूरी सामग्री देंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुताबिक, विवाह के दौरान बेटियों को डबल बेड, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, कुर्सी, गैस-चूल्हा, सिलेंडर, मिक्सी, पायल-बिछिया जैसी जरूरी सामग्री दी जाएगी। साथ ही उन्हें सिलाई मशीन और आटा चक्की भी दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

9 राज्यों की बेटियां लेंगी सात फेरे

इस समारोह में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगी। इनमें 4 दिव्यांग, 54 पूर्ण अनाथ, 94 के पिता नहीं हैं, 12 की मां नहीं हैं और 87 अत्यंत गरीब परिवारों से हैं। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, यह आयोजन जातिवाद मिटाने और धर्मांतरण रोकने का प्रयास है। समाज में कई बार ऊंच-नीच के कारण भेदभाव होता है, जिसे खत्म करने के लिए यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम में 251 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होंगे और पूरे सम्मान के साथ बारात निकाली जाएगी।

भव्य तैयारियां, लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

इस आयोजन के लिए बागेश्वर धाम में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। तीन स्तरीय विशाल मंच और 50 हजार स्क्वायर फीट के स्थायी डोम बनाए जा रहे हैं। 30-30 हजार स्क्वायर फीट के दो अस्थायी जर्मन डोम भी तैयार किए जा रहे हैं। 3 लाख स्क्वायर फीट में टेंट, 12 से 15 एकड़ में मंडप और भंडारे की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के लिए 80 टंकियां (2000 लीटर की), 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 60 टैंकरों की व्यवस्था की गई है।

ऐसा होगा बुंदेलखंड महोत्सव

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • पीएम मोदी
  • Dhirendra Shastri
  • Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • बुंदेलखंड
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • द्रौपदी मुर्मू
  • pm modi
  • bageshwar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा