बागेश्वर धाम के पास जमीन सोना उगल रही है... सपने दिखाकर कर दी 25 लाख की ठगी
Shreya Nakade | May 21, 2024, 10:41 IST
बागेश्वर धाम के नाम पर ठगी
छतरपुर के बागेश्वर धाम देशभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में ठग भी सक्रिय हो गए हैं...
मध्य प्रदेश का बागेश्वर धाम ( bageshwar dham ) इन दिनों बड़ी चर्चा में है। हजारों लोग हर दिन यहां बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ( dhirendra shastri ) के दर्शन और सत्संग सुनने पहुंचते हैं। इलाके में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी हो रहा है। लोग इलाके में जमीन खरीदकर व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं। इस बीच बागेश्वर धाम के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। छतरपुर में बागेश्वर धाम के नाम पर जमीन दिखाकर लोगों से ठगी की जा रही है।
ऐसे ही एक मामले में हरदेश मिश्रा नाम के युवक के साथ 25 लाख की ठगी हुई। जमीन के मालिक ने पैसे लेने के बाद जमीन बेचने की बात से इंकार कर दिया। इसके अलावा खरीदार को बकाए पैसे भी नहीं लौटाए। बता दें खरीदार को बागेश्वर धाम में ही इस बिकाऊ जमीन के बारे में पता चला था। ऐसे में पुलिस ने भी ऐसी गिरोह से सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि सीधे तौर पर बागेश्वर धाम सरकार का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
जमीनी विवाद का पूरा मामला बागेश्वर धाम गढ़ा गांव का है। हरदेश कुमार मिश्रा नाम के एक व्यक्ति को बागेश्वर धाम में मिले राज कुमार दुबे ने बिकाऊ जमीन के बारे में बताया। यह जमीन जगदेव पांडे और जगजीवन पांडे दोनों भाइयों की थी। जमीन की डील होने पर खरीदार ने उन्हें 20 लाख रुपए नगद दिए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने पैसे देने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी। इस मामले का शपथ पत्र भी पीड़ित के पास है।
जमीन मिलने के बाद साइट पर हरदेश कुमार मिश्रा ने अपना ऑफिस बनाया। इस ऑफिस में सभी जरूरी सामान जैसे AC, फ्रीज, लैपटॉप और फर्नीचर लगवाए। इन सभी में करीब 15 लाख का खर्च आया। इस बीच जमीन के मालिकों को 5 लाख और 61 हजार रुपए और दिये। इस तरह आरोपियों को कुल 25,61,000 रुपए दिए गए। पीड़ित ने परिवारिक कारणों से 1 महीना काम बंद रखा। इस बीच जमीन के मालिकों ने लोगों को कहना शुरु कर दिया कि उन्होंने यह जमीन नहीं बेची। खरीदार के विरोध करने पर बिल्डिंग का सारा सामान बाहर निकाल दिया और जेसीबी से बिल्डिंग गिरा दी। आरोपियों ने पीड़ित को पैसे और जमीन दोनों देने से इंकार कर दिया।
ये खबर भी पढ़िये...
पंजाब ज्वेलर्स नकली हीरा मामले में पुलिस ने की खात्मा की तैयारी
पीड़ित व्यक्ति ने जमीन के मालिक जगदेव पांडे और जगजीवन पांडे पर पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है। दोनों पर बमीठा थाना में धारा 420 के तहत मामला दर्ज हो गया है। साथ ही इस मामले में दोनों आरोपियों पर और भी लोगों को इस तरह जमीन बेचने के आरोप हैं। इस बीच झराखंड से आए एक व्यक्ति ने भी जमीन के लिए दोनों भाइयों को पैसा देने का दावा किया। पीड़ित को जमीन की जानकारी देने वाली व्यक्ति को भी इन ठगों की जानकारी नहीं थी।
![FIR की कॉपी]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पैसे लिए पर जमीन देने से इंकार

और भी लोगों को जमीन बेचने की आशंका
पीड़ित व्यक्ति ने जमीन के मालिक जगदेव पांडे और जगजीवन पांडे पर पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है। दोनों पर बमीठा थाना में धारा 420 के तहत मामला दर्ज हो गया है। साथ ही इस मामले में दोनों आरोपियों पर और भी लोगों को इस तरह जमीन बेचने के आरोप हैं। इस बीच झराखंड से आए एक व्यक्ति ने भी जमीन के लिए दोनों भाइयों को पैसा देने का दावा किया। पीड़ित को जमीन की जानकारी देने वाली व्यक्ति को भी इन ठगों की जानकारी नहीं थी।
FIR की कॉपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava