बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल, हफ्तेभर में दूसरी घटना
Rohit Sahu | Jul 08, 2025, 09:33 IST
bageshwar (1)
बागेश्वर धाम में पांच दिन के भीतर दो बड़े हादसे पहले टेंट गिरा, अब दीवार ढह गई। दीवार गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए।
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पास एक और बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह एक धर्मशाला की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर उत्तर प्रदेश की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।
जब सभी श्रद्धालु धर्मशाला में आराम कर रहे थे तभी अचानक दीवार गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक महिला अनीता देवी खरवार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थीं। उनके परिजनों ने बताया कि हादसे के समय वे धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक पुरानी दीवार ढह गई और सभी मलबे के नीचे दब गए।
श्रद्धालु बागेश्वर धाम के दर्शन कर गढ़ा गांव के पास एक ढाबे पर रुके थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश हुई जिससे पास की एक पुरानी दीवार गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि चार गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी सात लोगों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
इससे ठीक 5 दिन पहले 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम में टेंट गिरा था। यह घटना सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुई थी। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे खड़े थे। तभी टेंट का लोहे का एंगल गिरा और एक श्रद्धालु की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें...बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल, हफ्तेभर में दूसरा हादसा
इस हादसे के दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई थी। राजेश के पड़ोसी आर्यन कमलापुरी ने बताया कि सभी लोग मंच के पास खड़े थे, बारिश तेज हो रही थी। पानी से बचने के लिए टेंट में गए लेकिन पानी भरने से टेंट गिर गया। करीब 20 लोग दब गए थे।
यह भी पढ़ें....पटना में सनातन महाकुंभ में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री-अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ, तो हम देंगे जवाब
बागेश्वर धाम में लगातार हो रही घटनाओं से श्रद्धालुओं के बीच चिंता बढ़ गई है। बीते 5 दिनों में एक टेंट और एक दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो चुके हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
धीरेंद्र शास्त्री | Bageshwardham controversy | Bageshwar Dham | Bageshwar Baba
जब सभी श्रद्धालु धर्मशाला में आराम कर रहे थे तभी अचानक दीवार गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
महिला श्रद्धालु की मौत
चार गंभीर घायल ग्वालियर रेफर
3 जुलाई को भी हुआ था हादसा
यह भी पढ़ें...बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल, हफ्तेभर में दूसरा हादसा
भगदड़ में घायल हुए थे श्रद्धालु
यह भी पढ़ें....पटना में सनातन महाकुंभ में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री-अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ, तो हम देंगे जवाब
लगातार दो हादसे
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
धीरेंद्र शास्त्री | Bageshwardham controversy | Bageshwar Dham | Bageshwar Baba
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari