हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- गंभीर मामलों में नाबालिग को बेल देना जरूरी नहीं

Jitendra Shrivastava | Jun 13, 2024, 20:33 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की एकल पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों की व्याख्या जमानत के मामलों में अनुचित लाभ देने के लिए नहीं की जा सकती...

JABALPUR. जबलपुर हाईकोर्ट ने नाबालिग आरोपी की जमानत अर्जी खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट एक किशोर के मामले की सुनवाई कर रहा था, जिसने 16 वर्षीय किशोर का पहले किडनैप किया और बाद में फिरौती की रकम नहीं मिलने पर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी।

सिर्फ लाभ के लिए जमानत प्रावधानों की व्याख्या न करें

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि समाज की चिंताओं को नजरअंदाज कर जघन्य अपराधों के मामलों में नाबालिग आरोपियों को जमानत देना अनिवार्य नहीं है। किसी किशोर आरोपी के लिए जमानत प्रावधानों की व्याख्या सिर्फ उसके लाभ के लिए नहीं की जा सकती। गलत सहानुभूति समाज को न्याय से वंचित करती है। जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की एकल पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों की व्याख्या जमानत के मामलों में अनुचित लाभ देने के लिए नहीं की जा सकती, खासकर तब जब किशोर द्वारा जघन्य अपराध किए गए हों।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में बदलेगी तहसील, जिला और संभाग की सीमाएं, जानिए क्या है सरकार का प्लान

जमानत याचिका खारिज

कोर्ट मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के 16 वर्षीय किशोर की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। एकल पीठ ने किशोर की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि ऐसे मामले पर विचार करते समय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। गंभीर मामलों में नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत जमानत के उदार प्रावधानों का लाभ देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार होना चाहिए।

न्याय प्रक्रिया बाधित करने के समान होगा

कोर्ट ने कहा कि जब किसी बच्चे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी जाती है कि उसका पिता फिरौती नहीं दे पाया। ऐसे घटनाक्रमों से किशोर आरोपी की दुर्बल मनोदशा पता चलती है। वह नशे का भी आदी है। अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि ऐसे आरोपी को जमानत देना न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने के समान है।

इसे गलती नहीं माना जा सकता

अदालत ने कहा कि एक असहाय और मासूम बच्चे की हत्या ऐसे अपराध को करने वाले व्यक्ति की मानसिकता की भ्रष्टता को दर्शाती है। फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण और फिरौती ना मिलने पर अपहृत बच्चे की हत्या को ऐसा कृत्य नहीं माना जा सकता, जिसे युवावस्था या किशोरावस्था में बच्चे द्वारा की गई गलती कहा जा सके।

फिरौती नहीं मिलने पर की थी हत्या

याचिकाकर्ता किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग पूरी नहीं होने पर 17 साल के लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) और ट्रायल कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उसे वहां से भी राहत नहीं मिली।

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • नाबालिग आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
  • छिंदवाड़ा के 16 वर्षीय नाबालिग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा