Bansal Group के डायरेक्टर सहित आठ आरोपियों की जमानत खारिज

Jitendra Shrivastava | Mar 12, 2024, 21:02 IST
Share
THESOOTR
बंसल ग्रुप के डायरेक्टर सहित आठ की जमानत खारिज।

टेंडर हासिल करने के लिए रिश्वत के मामले में सीबीआईने बंसल ग्रुप के दो डायरेक्टर और एनएचएआई के अधिकारियों सहित आठ को गिरफ्तार किया था। बंसल ग्रुप के आवासीय, ऑफिस सहित पांच स्थानों की तलाशी में 20 लाख रुपए की रिश्वत सहित 1.1 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की थी।

BHOPAL. सीबीआई के स्पेशल जज धर्मेश भट्ट की अदालत ने बंसल ग्रुप (Bansal Group) के डायरेक्टर अनिल बंसल, कुणाल बंसल सहित आठ आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से निरस्त कर दिया।

रिश्वतखोरी के आरोप में हुए थे अरेस्ट

CBI ने बंसल कंस्ट्रक्शन के निदेशकों अनिल बंसल और कुणाल बंसल को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र के नागपुर में 20 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में हुई थी। सीबीआई ने कंपनी के कर्मचारी छतर सिंह लोधी और सी कृष्णा को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनएचएआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों महाप्रबंधक अरविंद काले, उप महाप्रबंधक बृजेश कुमार साहू और चार अन्य भी गिरफ्तार हुए थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

Congress ने मालवा-निमाड़ में संभावितों को दरकिनार किया, धार और खरगोन में यूथ कांग्रेस के मुवेल, खरते को टिकट, देवास में मालवीय

MP के 4 जिलों में NIA की रेड, भोपाल और बड़वानी में दो युवकों से पूछताछ

एनएचएआई से काम कराने के बदले में दे रहे थे रिश्वत

बंसल ग्रुप के भोपाल और नागपुर में आवासीय और आधिकारिक परिसरों सहित पांच स्थानों की तलाशी ली गई थी। इस तलाशी में 20 लाख रुपए की रिश्वत सहित 1.1 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की थी। सीबीआई ने दर्ज प्राथमिकी में एनएचएआई के चार अधिकारियों, कंपनी और उसके निदेशकों और कर्मचारियों सहित 11 लोगों को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि भोपाल बंसल ग्रुप के निदेशक अपने कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई के विभिन्न लोक सेवकों को काम कराने के बदले में रिश्वत दे रहे थे।

कंपनी के कर्मचारी अधिकारियों को रिश्वत पहुंचाते थे

एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली थी कि बंसल कंपनी के कर्मचारी नागपुर और मध्य प्रदेश में अधिकारियों को रिश्वत पहुंचाते थे। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने आरोप लगाया था कि कृष्णा आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए रिश्वत के बदले लंबित बिल की मंजूरी दिलाने और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने सहित लंबित मामलों को निपटाने के लिए काले के साथ नियमित संपर्क में था।

Tags:
  • जमानत खारिज
  • Bansal Group
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड