लंदन विला robbery के आरोपी की जमानत रद्द,सोमला की फिर गिरफ्तारी चुनौती

Jitendra Shrivastava | Mar 07, 2024, 18:59 IST
Share
THESOOTR
लंदन विला डकैती के आरोपी की जमानत रद्द।

मध्यप्रदेश के इंदौर में 23 फरवरी की सुबह लंदन विला में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र के घर हथियार बंद बदमाशों ने डकैती की थी। गिरफ्तारी के बाद सोमला को साक्ष्य न मिलने पर छोड़ दिया था, अब फिर सुनवाई करते हुए जमानत रद्द कर दी है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के लंदन विला में डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र मित्तल के घर हुई डकैती ( robbery ) मामले में कोर्ट ने पुलिस की लगी पुनर्विचार याचिका को मंजूर करते हुए आरोपी सोमला भील की जमानत रद्द कर दी है। दो दिन पहले ही कमजोर दलीलों के चलते उसे कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके चलते बाणगंगा टीआई नीरज बिरथरे का साथ ही जांच अधिकारी एसआई कमल किशोर को हटा दिया गया था। वहीं पुलिस के लिए अब चुनौती उसे ढूंढकर गिरफ्तार करना है। इसके लिए धार-झाबुआ इलाकों में छापेमारी करना पड़ेगी।

पुलिस की लापरवाही से मिली थी robbery के आरोपी को जमानत


डकैती (robbery) के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इसी कारण आरोपी सोमला को दूसरी सुनवाई में ही जमानत मिल गई थी। इस मामले में यह बात आई ही नहीं थी कि यह लूट का केस नहीं डकैती का केस है और इसमें अभी फरियादी से आरोपी की शिनाख्ती व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा मेन्स 2023 समय पर ही, जबलपुर हाईकोर्ट ने केवल याचिकाकर्ताओं को दी बैठने की सशर्त मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने सूचना आयुक्त के लिए फिर से मांगे आवेदन, जानें वजह

Indore Municipal Commissioner के लिए धार कलेक्टर प्रियंक का नाम आगे

Chitrakoot में पीएम ने किया अध्यात्म का अनुभव का लोकार्पण, जानें क्या बोले सीएम मोहन

कोर्ट में इन आधारों पर जमानत की रद्द


  1. आरोपी सोमला के खिलाफ लंदन विला की ही डकैती नहीं है, उसके खिलाफ पुराने 18 गंभीर मामले दर्ज हैं।
  2. फरियादी पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी का सोमला से आमना-सामना नहीं कराया गया है। पुष्पेंद्र ही पहचान कर बताएंगे कि डकैत यह था या नहीं? अभी तक कार्रवाई हुई नहीं है।
  3. यदि सोमला ही आरोपी है, तो उसके साथियों को उसी निशानदेही से पकड़ा जा सकता है। इसके लिए उसी कस्टडी बहुत जरूरी है।
  4. जब सोमला सहित आरोपी पकड़ाएंगे तभी लूटे गए माल की बरामदगी संभव है। इसके लिए भी सोमला की कस्टडी जरूरी है।

23 फरवरी को हुई थी डकैती


इंदौर में 23 फरवरी की अलसुबह यह डकैती हुई थी। लंदन विला में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र के घर हथियार बंद बदमाश घुसे। परिवार को बंधक बनाया। चाकू दिखाकर बोले थे- सभी चुपचाप सो जाओ। इसके बाद जेवर, महंगा कैमरा और नकदी लूटी। लुटेरों ने भागते समय परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर मैनेजर की कार लेकर फरार हो गए थे। यह पूरी घटना घर के सीसीटीवी में कैद हुई थी। डकैती के आठ दिन बाद 1 मार्च को कई डकैतियों में शामिल रहे सोमला को उठाया। फिर इंदौर लाकर यह दावा किया कि इसी की गैंग ने लंदन विला में डाका डाला था।

आरोपी की जमानत ने पुलिस की कराई थी किरकिरी


पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को 5 मार्च को फिर से अदालत में पेश किया गया था। यहां कोर्ट ने सही दलील और साक्ष्य सामने नहीं आने पर सोमला को जमानत दे दी। इसी पुलिस बुरी तरह फंस गई और सवाल उठे कि जिस डकैती में पुलिस ने मास्टर माइंड को ही पकड़ना बता दिया था, वह इतनी आसानी से कैसे छूट गया? बाकी गैंग कहां है, यह तक पता नहीं कर पा रही है?

Tags:
  • robbery
  • जमानत रद्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा