बालाघाट सीएमओ और डीपीसी निलंबित, काम में लापरवाही करना पड़ा महंगा

Madhav Singh | Oct 23, 2024, 11:15 IST
Share
cmo and dpc suspend
cmo and dpc suspend

बालाघाट के नगर पालिका सीएमओ और डीपीसी महेश शर्मा को कमिश्नर ने किया निलंबित। दोनों अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने पर डीएम के प्रस्ताव के बाद कार्रवाई की गई है। दोनों अधिकारी कलेक्टर कार्यालय में अटैच किए गए।

मध्य प्रदेश के बालाघाट के नगरपालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव और शिक्षा विभाग के DCP (Departmental Promotion Committee ) महेश शर्मा को कार्यों के प्रति लापरवाही करना महंगा पड़ गया। जबलपुर कमिश्नर ने कलेक्टर मृणाल मीणा के प्रस्ताव पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Mahakal Temple में हुई घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आई सामने

क्या है मामला?

बताया गया कि नगर पालिका बालाघाट के सीएमओ निशांत श्रीवास्‍तव ने सीएम हेल्पलाइन, शासन के अभियानों और योजनाओं में संतोषजनक प्रगति नहीं लाई थी। इतना ही नहीं डेंगू मलेरिया के बचाव के लिए नालियों की सफाई, दवाओं का छिड़काव, डोर टू डोर कचरा संग्रहण में भी लापरवाही बरती थी। वहीं, सर्व शिक्षा अ‍भियान परियोजना अधिकारी महेश शर्मा की कक्षा 1 से 8वीं तक में नामांकन में लापरवाही पाई गई थी।

नामांकन में प्र‍गति न लाने के संबंध में सतत समीक्षा में निर्देश दिए जाने के बाद भी इन्होंने संतोषजनक कार्य नहीं किया था। इसके बाद कलेक्टर मृणाल मीणा ने नगर पालिका सीएमओ और डीपीसी के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर अभय वर्मा को भेजा दिया था। 22 अक्टूबर को कमिश्नर कलेक्टर के प्रस्ताव पर दोनों ही अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

शिवपुरी कलेक्ट्रेट अग्निकांड का खुलासा : 20 लाख का फर्जी मुआवजा लेने वालों ने लगवाई थी आग, सात लोगों पर FIR दर्ज

दोनों को किया कलेक्टर ऑफिस में अटैच

जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा ने दोनों अधिकारियों को सेवा भर्ती नियम और मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 (सामान्य) के विपरीत होने और कदाचार की श्रेणी में आने पर यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि में दोनों ही अधिकारियों को कलेक्टर ऑफिस में अटैच किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट
  • बालाघाट news
  • निलंबित
  • कमिश्नर
  • डीपीसी
  • कलेक्टर कार्यालय
  • अधिकारी निलंबित
  • आईएएस मृणाल मीणा
  • नगर पालिका सीएमओ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच