बालाघाट में पुलिस वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Sandeep Kumar | Aug 18, 2025, 22:30 IST
Share
balaghat-police-vehicle
balaghat-police-vehicle

बालाघाट के भिमोड़ी गांव में तेज रफ्तार पुलिस वाहन से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। घटना के बाद प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया।

बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने 8 साल के बच्चे राजकुमार गरुड़े को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं एक सब इंस्पेक्टर के कपड़े फाड़ दिए।

एसआई से मारपीट मामला

बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। उन्होंने वाहन के ड्राइवर राहुल मेश्राम और सब इंस्पेक्टर मनोज तरवरे के साथ मारपीट की। इस दौरान सब इंस्पेक्टर घायल हो गए और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस वाहन एफएसएल टीम को लेकर बालाघाट से सरकारी काम से जा रहा था।

febf8efa-760
febf8efa-760




ये भी पढ़ें...हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, कल होगा फैसला

विधायक ने साधा पुलिस पर निशाना

घटना के बाद विधायक राजकुमार कर्राहे ने पुलिस की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों को धीरे गाड़ी चलाने की सलाह देती है, लेकिन खुद तेज रफ्तार में वाहन चला रही है। विधायक ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें...एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!

प्रशासन की कार्रवाई

हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम कमल सिंह, एसडीओपी अभिषेक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार को समझाइश दी और प्रदर्शन समाप्त कराया। इसके बाद, मृतक राजकुमार के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि दी गई और सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया गया।

परिवार के द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद, मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीओपी ओमप्रकाश ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस वाहन में हुई तोड़फोड़ की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...मेडिकल और डेंटल कॉलेज की 1988 सीटें अलॉट, 23 अगस्त तक लेना होगा दाखिला

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ, जब गांव के लोग कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन करने जा रहे थे। उस समय पुलिस का एक वाहन (MP 50 ZA 9919) तेज रफ्तार में था और उसने राजकुमार को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल राजकुमार को पहले डायल 100 और एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन दोनों समय पर नहीं पहुंचे। बाद में वन विभाग के एक वाहन से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • बालाघाट
  • पुलिस वाहन में तोड़फोड़
  • बच्चे की मौत
  • एसआई से मारपीट मामला
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज