मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने PCC चीफ कमलनाथ से मांगा इस्तीफा

Rahul Garhwal | Dec 03, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने PCC चीफ कमलनाथ से मांगा इस्तीफा
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने PCC चीफ कमलनाथ से मांगा इस्तीफा

मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से इस्तीफा मांगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की करारी हार हुई है। वहीं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से इस्तीफा मांगा है। बलकरण का कहना है कि नैतिकता के आधार पर कमलनाथ को तत्काल पद छोड़ देना चाहिए। बलकरण पटेल छिंदवाड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। उन्होंने कमलनाथ के साथ ही MP में राजनीति की शुरुआत की थी। वे कमलनाथ के अच्छे दोस्त हैं। अब कमलनाथ के दोस्त ही PCC चीफ के पद से उनकी विदाई चाह रहे हैं।

कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन ?

मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बलकरण पटेल ने PCC चीफ कमलनाथ को ठहराया है। इसलिए उनका इस्तीफा मांगा है। आपको बता दें कि बीजेपी 165 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 64 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य के खाते में 1 सीट है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी हार, दिग्गज भी हारे चुनाव, जानिए कौन सी रहीं कांग्रेस की चुनाव हारने की ग्यारह बड़ी वजहें

कौन हैं बलकरण पटेल ?

बलकरण पटेल छिंदवाड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे प्रदेश कांग्रेस के सचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और केंद्र सरकार के मसाला बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। कमलनाथ के साथ उनकी अच्छी मित्रता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Congress defeat in Madhya Pradesh elections
  • Madhya Pradesh Election Result
  • मध्यप्रदेश चुनाव रिजल्ट
  • Madhya Pradesh Assembly Election
  • mp election result
  • Balkaran Patel asked for resignation from Kamal Nath
  • मध्यप्रदेश चुनाव में मतगणना जारी
  • मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार
  • बलकरण पटेल ने कमलनाथ से इस्तीफा मांगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा