इंदौर-धार जिले के 39 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक, यहां से गुजरना है वेस्टर्न रिंग रोड
Pratibha Rana | Dec 01, 2023, 24:00 IST
इंदौर-धार जिले के 39 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक, यहां से गुजरना है वेस्टर्न रिंग रोड
इंदौर के पश्चिमी हिस्से में पीथमपुर स्थित नेट्रैक्स से लेकर देवास के पास शिप्रा नदी तक बनने वाले वेस्टर्न रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के पश्चिमी हिस्से में पीथमपुर स्थित नेट्रैक्स से लेकर देवास के पास शिप्रा नदी तक बनने वाले वेस्टर्न रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसके लिए कुल 5 तहसील धार, पीथमपुर, सांवेर, देपालपुर और हातोद के 39 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लग गई है।
इन तहसीलों के एसडीएम को सक्षम अधिकारी भू अर्जन के रूप में नियुक्त किया है। पूरे 61 किमी के प्रोजेक्ट में 39 गांव आएंगे। इसमें से हातोद के 15 गांव, सांवेर के 12, देपालपुर के 7, धार के 3 और पीथमपुर के 2 गांव शामिल हैं। इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले तीन तहसील- हातोद, सांवेर और देपालपुर को लेकर अपर कलेक्टर सपना लौवंशी ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट को लिखते हुए निर्माण की जद में आने वाली भूमि खरीदी बिक्री, श्रेणी और प्रकृति परिवर्तन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
हातोद, सांवेर और देपालपुर तहसील के 34 गांव आ रहे हैं, जहां जमीन की प्रकृति और श्रेणी में बदलाव पर रोक लगाई है। हातोद के गांव अरनिया, ऊषापुर, पलादी, मिर्जापुर, बड़ोदिया पंथ, सिकंदरी, अकसोदा, कराड़िया, पलासिया, नहर खेड़ा, जिंदा खेड़ा, बसांद्रा, जम्बूदी सरवर, अजनोटी और मांगलिया शामिल है। वहीं सांवेर के धतूरिया, बलोदा टाकुन, रतनखेड़ी, सोलसिंदा, कट्ठक्या, कढवा, ब्राह्मण पिपल्या, मुंडला हुसैन, जैतपुरा, पीरकराड़िया, बरलाई जागीर, सुकल्या काशीपुर शामिल हैं। देपालपुर के पंथ, अम्बापुरा, किशनपुरा, लालेंदीपुरा, रोलाई, बेटमाखुर्द व मोहना शामिल हैं।
141 किमी की प्रस्तावित सड़क में से 62 किमी के वेस्टर्न हिस्से की स्वीकृति मिल गई है। सड़क इंदौर और धार दोनों जिलों से होकर गुजरेगी। यह हाईवे इंदौर-अहमदाबाद हाईवे और इंदौर- उज्जैन रोड को क्रॉस करते हुए देवास के पास शिप्रा नदी के निकट आकर मिलेगी। इस सड़क में दो बड़े पुल और 30 छोटे पुल बनाए जाएंगे। तीन रेल ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है।
एसडीएम को नियुक्त किया सक्षम अधिकारी
यह गांव हो रहे हैं प्रभावित
कुल 141 किमी प्रस्तावित, 62 किमी की स्वीकृति
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj