तेज आवाज पर सरकार सख्त, आज से होगी कार्रवाई, जानें 1 डेसीबल का मतलब
Pooja Kumari | Dec 20, 2023, 24:00 IST
तेज आवाज पर सरकार सख्त, आज से होगी कार्रवाई, जानें 1 डेसीबल का मतलब
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद पूरे जिले में तेज आवाज और कोलाहल पैदा करने वाले साउंड सिस्टम को बंद कराने का क्रम जारी है।
BHOPAL. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद पूरे जिले में तेज आवाज और कोलाहल पैदा करने वाले साउंड सिस्टम को बंद कराने का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले में कोलाहल अधिनियम के तहत लाउड स्पीकर, डीजे का साउंड निर्धारित कर दिया गया है। इसके बावजूद निर्धारित डेसीबल से अधिक आवाज आई तो साउंड सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही केस भी दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि इस मामले में शहर में धर्म गुरुओं, डीजे संचालकों, मैरिज गार्डन संचालकों के साथ पुलिस - प्रशासन की बैठक भी हो चुकी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे नियमों का पालन करें और यदि वे इसका पालन नहीं करते हैं तो साउंड सिस्टम जब्त करने के साथ ही केस भी दर्ज किया जाएगा।
मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अनुसार मोटर साइकिल से जो आवाज आती है, वह निर्धारित मापदंड में रहती है। अगर उसमें से भी मापदंड से अधिक आवाज आती है, तो वाहन जब्ती के साथ चालानी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। ठीक यही नियम साउंड सिस्टम पर भी लागू होता है।
आवासीय क्षेत्र में दिन का डेसिबल 55
एक डेसिबल की आवाज 435.55 स्क्वायर फीट तक सुनाई देती है। आवासीय क्षेत्र में दिन का डेसिबल 55 है। साउंड इतना खोलें कि 23 हजार 955 स्क्वायर फीट (आधा एकड़ से अधिक) में सुनाई दे। इससे बाहर आवाज जाती है तो नियम का उल्लंघन माना जाएगा। लाउड स्पीकर, डीजे इस स्थिति में नहीं बजा सकेंगे। क्योंकि लाउड स्पीकर व डीजे की आवाज एकड़ के बजाए किमी तक पहुंच जाती है। ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मशीनें हैं। आम नागरिक भी चाहें तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ध्वनि मापने वाले एप को आजमा सकते हैं। हालांकि सही परिणाम बोर्ड की मशीनों से ही आता है।
जानकारी के मुताबिक अगर 80 डेसिबल से ऊपर आवाज जाती है तो उससे लोगों में बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही चिड़चिड़ापन भी आता है। बता दें कि निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज सुनाई दी तो कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक
वाहन जब्ती के साथ चालानी कार्रवाई
आवासीय क्षेत्र में दिन का डेसिबल 55
बहरेपन का बढ़ सकता है खतरा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari