गांव की बेटियों की स्कॉलरशिप डकार गए प्राचार्य, 27 खातों में ट्रांसफर कराए 76.25 लाख
Rohit Sahu | May 13, 2025, 10:35 IST
Mp scam government
बंडा के सरकारी कॉलेज में गांव की बेटी योजना के तहत मिलने वाली छात्राओं की छात्रवृत्ति को प्राचार्य ने दूसरे खातों में ट्रांसफर करा ली। 561 अपात्र छात्राओं के नाम जोड़कर राशि निकाली गई।
मध्य प्रदेश के बंडा स्थित शासकीय राजीव गांधी कॉलेज में बड़ा स्कॉलरशिप स्कैम सामने आया है। जहां गांव की बेटी योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति में 2019 से 2023 तक कॉलेज में ये स्कैम चला। यहां पर प्राचार्य रहे डॉ. एचजी सेन, डॉ. एसएच गणवीर और डॉ. बीडी अहिरवार ने इस दौरान 561 अपात्र छात्राओं के नाम जोड़कर 28.05 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करवाई।
2019 से 2023 कॉलेज की 1500 छात्राओं ने आवेदन किए। जबकि भुगतान 2061 छात्राओं को हुआ। इसमें 561 अपात्र छात्राओं के नाम जाेड़े गए। इनके नाम पर 28.05 लाख रुपए दूसरे खातों में डालकर निकाले लिए गए। वहीं964 पात्र छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिलना था लेकिन उन्हें आज तक एक भी रुपया नहीं मिला।
2019 में 365 छात्राएं पात्र थीं, पर सिर्फ एक को पैसा मिला।
2020 में 327 छात्राओं के हिस्से का पैसा 16.35 लाख कहीं और ट्रांसफर हुआ।
2021 में 273 छात्राओं के हिस्से का पैसा 13.65 लाख का पेमेंट नहीं हुआ।
तीनों सालों में कुल 76.25 लाख की छात्रवृत्ति की गड़बड़ी हुई।
एक मामला उज्मा कुरैशी का है, जिन्होंने 2018 में कॉलेज में एडमिशन लिया था और 2021 तक उन्हें कोई स्कॉलरशिप नहीं मिली। उनके खाते में 2023 में एक बार 5 हजार जमा हुए पर ई-ट्रेजरी के रिकॉर्ड में उनके नाम से 11 बार 5 हजार यानी कुल 55 हजार जमा दिखाए गए हैं। यह राशि जिस खाते में जमा हुई, वह नीलेश खरे के नाम पर है।
एक अन्य केस में ज्योति सेन और अभिलाषा अहिरवार के नाम पर पर कुल 1.75 लाख रुपए का पेमेंट हुआ। ज्योति सेन के नाम पर 26 मार्च को 9 बार 5 हजार यानी कुल 45 हजार ट्रांसफर हुए। अभिलाषा के नाम पर 26 बार 5 हजार यानी कुल 1.30 लाख रुपए ट्रांसफर हुए। यह पैसा एक्सिस बैंक सागर के खाते में गया, जो नीलेश खरे के नाम पर ही है।
जब छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गईं, तो जनभागीदारी समिति के खाते क्रमांक 1926825664 से कुछ छात्राओं के बैंक खातों में 2023 में भुगतान किया गया। लेकिन यह भी अपूर्ण और अनियमित था।
यह भी पढ़ें...एमपी में NMC का बड़ा एक्शन: 13 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, गंभीर खामियां उजागर!
डॉ. एचजी सेन (2015-20) ने कहा कि कोरोना काल में देरी हुई, बाद में भुगतान किया गया।
डॉ. एसएच गणवीर (2020-21) तक प्राचार्य रहे इस दौरान भी गड़बड़ी हुई, लेकिन प्राचार्य ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
डॉ. बीडी अहिरवार (2021 से वर्तमान) ने कहा कि जिन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली वे आवेदन करें, पात्रता होने पर देंगे।
उच्च शिक्षा की अतिरिक्त संचालक डॉ. रेखा बरेठिया का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जबकि कलेक्टर कार्यालय से 9 अप्रैल को शिकायत पत्र उनके विभाग को भेजा गया था। इससे साफ है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें..मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, 6 हजार से ज्यादा पद खाली
thesootr links
स्कॉलरशिप स्कैम की राशि की वसूली | मप्र में स्कॉलरशिप घोटाला | MP Scholarship | MP News
इनके खाते में राशि आई
स्कैम की यह राशि कॉलेज में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर नीलेश खरे, उनके पिता राजाराम खरे और दादा प्रेमनारायण खरे समेत 27 लोगों के खातों में भेजी गई। बता दें गांव की बेटी योजना के नियमानुसार, एक छात्रा को साल में 5 हजार दिए जाने थे। जबकि प्राचार्य ने कई बार एक छात्रा के नाम पर ही 5-5 हजार रुपए अपने करीबियों के खातों में ट्रांसफर कराए गए।
पात्र 964 छात्राओं को आज तक नहीं मिला पैसा
घोटाले की टाइमलाइन
2020 में 327 छात्राओं के हिस्से का पैसा 16.35 लाख कहीं और ट्रांसफर हुआ।
2021 में 273 छात्राओं के हिस्से का पैसा 13.65 लाख का पेमेंट नहीं हुआ।
तीनों सालों में कुल 76.25 लाख की छात्रवृत्ति की गड़बड़ी हुई।
किस-किसके खाते में गई राशि
ज्योति सेन और अभिलाषा के नाम पर ट्रांसफर हुए 1.75 लाख
सीएम हेल्पलाइन से शिकायत के बाद की गई खानापूर्ति
यह भी पढ़ें...एमपी में NMC का बड़ा एक्शन: 13 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, गंभीर खामियां उजागर!
इन प्राचार्यों के समय हुई गड़बड़ी
डॉ. एसएच गणवीर (2020-21) तक प्राचार्य रहे इस दौरान भी गड़बड़ी हुई, लेकिन प्राचार्य ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
डॉ. बीडी अहिरवार (2021 से वर्तमान) ने कहा कि जिन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली वे आवेदन करें, पात्रता होने पर देंगे।
अतिरिक्त संचालक ने भी नहीं दी जानकारी
यह भी पढ़ें..मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, 6 हजार से ज्यादा पद खाली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
स्कॉलरशिप स्कैम की राशि की वसूली | मप्र में स्कॉलरशिप घोटाला | MP Scholarship | MP News
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA